
समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ- विधिवत पूजन तथा किसानों को पुष्पहार पहनाकर तुलाई कार्य का शुभारंभ
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य का आज से प्रारंभ किया गया। उपार्जन केन्द्रो पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा अन्नदाता किसानों का पुष्प माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कराकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। केंद्रों पर गेहूं तुलाई का कार्य सुचारु रूप से प्रारंभ हो गया। किसानों में उत्साह एवं संतोष का वातावरण देखा गया।
जिले के उपार्जन केंद्रों पर स्लॉट बुकिंग अनुसार खरीदी कार्य प्रारंभ हो चुका है।



