कार्रवाईमंदसौर जिलासीतामऊ

मंदसौर जिले में CBN की बड़ी कार्रवाई: खेरखेड़ा और गंगाखेड़ी में सीबीएन और पुलिस का छापा, 35 किलो अफीम और डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार

पंजाब भेजने की थी तैयारी: मंदसौर जिले के दो गांवों में एक साथ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

मंदसौर। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) और मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीबीएन मध्य प्रदेश यूनिट ने सीतामऊ तहसील के दो गांवों में एक साथ दबिश देकर 35.420 किलो अफीम और 50.330 किलो डोडाचूरा (पॉपी स्ट्रॉ) बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जो इस अवैध खेप को पंजाब भेजने की फिराक में था।

पंजाब भेजने की थी तैयारी:-

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीएन को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम गंगाखेड़ी का एक तस्कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ जमा करके बैठा है। यह खेप पंजाब के किसी बड़े तस्कर को भेजने की तैयारी थी। सूचना मिलते ही सीबीएन मध्य प्रदेश यूनिट ने तुरंत एक टीम का गठन किया और 10 अप्रैल की सुबह मंदसौर पुलिस की मदद से मोर्चा संभाल लिया।

दो गांवों में एक साथ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’:-

टीम ने सीतामऊ तहसील के ग्राम खेरखेड़ा और ग्राम गंगाखेड़ी स्थित दो अलग-अलग गोदामों/बाड़ों को निशाना बनाया। सीबीएन और पुलिस की संयुक्त टीम ने जब इन अड्डों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की, तो वहां अवैध रूप से जमा की गई मादक पदार्थों की बड़ी खेप देख अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

कार्रवाई एक नजर में:

जब्त अफीम: 35.420 किलोग्राम

जब्त डोडाचूरा: 50.330 किलोग्राम

स्थान: खेरखेड़ा और गंगाखेड़ी (सीतामऊ, मंदसौर)

गिरफ्तारी: 1 आरोपी (जांच जारी)

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज:-

मौके पर पहुंची टीम ने एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम, 1985 की धाराओं के तहत तमाम मादक पदार्थों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि नशा माफियाओं के खिलाफ यह जंग आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}