नीमचमध्यप्रदेश
नीमच प्रेस क्लब की बैठक में अहम फैसले, गतिविधियों में आएगी नई तेजी, वृहद आयोजन की तैयारी

नीमच प्रेस क्लब की बैठक में अहम फैसले, गतिविधियों में आएगी नई तेजी, वृहद आयोजन की तैयारी
नीमच । जिला प्रेस क्लब की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक शुक्रवार, 10 अप्रैल को आयोजित की गई। बैठक श्याम गुर्जर की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नीमच जिला प्रेस क्लब के चुनाव को लेकर भी आगामी कार्यक्रम मे चर्चा कर रूपरेखा तैयार की जाएगी है। साथ ही क्लब के सभी सदस्यों के साथ एक वृहद आयोजन आयोजित करने पर भी चर्चा की गई, जिससे पत्रकारों के बीच समन्वय और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।
आगामी समय में प्रेस क्लब की गतिविधियों की जानकारी सभी सदस्यों को समय-समय पर दी जाएगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष ललित सिंह चुंडावत, कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, सह सचिव मुकेश शर्मा, सदस्य राजू दास्सा नागदा, विधिक सलाहकार भारत सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सचिव मनीष चांदना ने सभी का आभार व्यक्त किया।



