इंदौरमध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस से निष्कासित होंगी पार्षद ‘रुबीना खान’कांग्रेस कमेटी ने निष्कासन का प्रस्ताव भेजा

कांग्रेस से निष्कासित होंगी पार्षद ‘रुबीना खान’कांग्रेस कमेटी ने निष्कासन का प्रस्ताव भेजा

इंदौर- राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और कांग्रेस को लेकर भद्दी टिप्पणी करने वाली पार्षद रुबीना इकबाल खान पर कार्रवाई की तैयारी है। कांग्रेस से उन्हें निष्कासित किया जा रहा है तो राष्ट्रगीत को इस्लाम के खिलाफ बताने वाली पार्षद फौजिया शेख अलीम पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई का प्रस्ताव पीसीसी में चला गया।

खजराना वार्ड की पार्षद रुबीना खान के बयान के बाद शहर कांग्रेस ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रुबीना ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी।

वंदे मातरम को लेकर सियासत गरमा गई है। खजराना वार्ड की पार्षद रुबीना खान को शहर कांग्रेस द्वारा बाहर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा गया है।

वंदे मातरम विवाद में कांग्रेस के दूसरे पार्षदों का साथ न देने पर रुबीना ने कहा था कि भाड़ में जाए कांग्रेस, हम औवेसी की पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे। उनके इस बयान को कांग्रेस ने अनुशासनहीनता माना है।

कांग्रेस कमेटी ने अपनी सभी गतिविधियों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है और इससे जुड़ी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा की गई थी। इसी मुद्दे पर विवाद बढ़ने के बाद अब रुबीना खान के खिलाफ कार्रवाई की बात आ रही है।

इंदौर में कल नगर निगम में हुई बयानबाजी को लेकर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कांग्रेस कमेटी को पार्षद रूबीना इकबाल खान के निष्कासन का प्रस्ताव भेजा…

चौकसे का कहना – पार्टी को लेकर गलत बात करने वालों की पार्टी में कोई जगह नहीं… मानकर चलिए कि वे अब कांग्रेस में नहीं रहेंगी…

उधर, वंदे मातरम् मामले के तुल पकड़ते ही शहर अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जिसे वंदे मातरम् नहीं गाना है वह कांग्रेस के कार्यक्रम में भी ना आए… अब से कांग्रेस की हर बैठक व कार्यक्रमों में वंदे मातरम् अनिवार्य रहेगा..!

रुबीना का कहना है कि कांग्रेस उन्हें पार्टी से निकाल दे, उन्हें इस बात की चिंता नहीं है। पार्टी जो फैसला लेगी, वे उसे स्वीकार करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}