अपराधमंदसौरमध्यप्रदेश
सीतामऊ टायर चोर के खिलाफ थाने में आवेदन पहुंचा

सीतामऊ टायर चोर के खिलाफ थाने में आवेदन पहुंचा
सीतामऊ- दुकान के बाहर रखे पुराने टायर रिमोल्ड कराने के लिए रखे टायरों को चोरी करने की घटनाएं लगातार हो रही है।
गल्स स्कूल के पास एक दुकान से एक महीने 50 से अधिक ओल्ड टायर चोरी हो गए जिसमें एक टायर की कीमत 1 हजार से 2 हजार तक की थी।
लागतार चोरी की घटना के बाद दुकान मालिक को वैसे ही टायर सीतामऊ एक भंगार की दुकान पर मिले, जिसके बाद दुकान मालिक, टायर चोरी की शिकायत करने सीतामऊ थाने पहुंचा ओर लिखित में शिकायत की गई है।
बता दे कि इससे पहले भी सुवासरा रोड स्थित अशोक टायर की दुकान से टायर चोरी हो चुके हैं। पुलिस को सख्ती से पूछताछ करना चाहिए ताकि असली चोरों का पता लगाया जा सके।



