सीतामऊ में PHE विभाग की कार्यशाला सम्पन्न, ग्राम पंचायतो को वितरित की FTK किट

सीतामऊ में PHE विभाग की कार्यशाला सम्पन्न, ग्राम पंचायतो को वितरित की FTK किट
जल गुणवत्ता परिक्षण करने का दिया प्रशिक्षण
सीतामऊ ।ग्रामीण क्षेत्र मे रहने वाले प्रत्येक ग्रामवासी क़ो वर्षभर स्वच्छ व शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी वीभाग निरंतर कार्य करता है!
इस क्रम मे PHE विभाग के कार्यपालक यंत्री प्रदीप कुमार गोगादे के निर्देशन मे सीतामऊ विकासखंड की समस्त 115 ग्राम पंचायतो क़ो फील्ड टेस्टिंग किट FTK जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ प्रभाशुसिंह व PHE विभाग के जिला सलाहकार मुकेश गुप्ता द्वारा वितरित की गई!
साथ हीं किट के माध्यम से जल स्त्रोतो से प्राप्त पानी का जल गुणवत्ता परिक्षण करने का प्रशिक्षण विभाग की रसायनज्ञ हेमिता भट्ट, उषा तिवारी , PMU सलाहकार अंकित ठाकुर व संतोष जैन ने दिया, ताकि ग्रामो मे स्थापित पेयजल स्त्रोतो से प्राप्त पानी की जाँच ग्राम मे ही की जा सके, किट से पानी के 10 प्रकार के टेस्ट जिनमे PH मान, फ्लोराइड, क्लोराइड, अमोनिया, नाइट्रेट, हार्डनेस, टरबीडीटी , फ्री क्लोरिन, आयरन,एल्केनीटी के टेस्ट किये जा सकते है, किट मे उपलब्ध केमिकल से 100 बार टेस्ट किया जा सकता है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला मे जनपद पंचायत की सभी 115 ग्राम पंचायतो के पंचायत सचिवो क़ो वर्तमान मे चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पेयजल स्त्रोतो क़ो स्वच्छ रखने, जल संरक्षण व संवर्धन की विधियों क़ो अपनाने,स्त्रोतो का नियमित क्लोरिनेशन करने,पिने के पानी का समुचित्त भण्डारण रखने , दूषित पानी के पिने से होने वाली बीमारियों से बचने, जल प्रदाय योजनाओं मे जनसहभागिता सुनिश्चित करने,ग्राम मे समग्र स्वच्छता का वातावरण सुनिश्चित करने की समझाईश दी गईं!



