कैलाशपुर में विश्व नवकार महामंत्र का सामुहिक जाप कर विश्व कल्याण कि कामना कि गई

कैलाशपुर में विश्व नवकार महामंत्र का सामुहिक जाप कर विश्व कल्याण कि कामना कि गई
कैलाशपुर। विश्व के कल्याण हेतु वर्तमान समय को देखते हुए जीतो इंटरनेशनल एवं सकल जैन समाज के तत्वावधान में वैश्विक शांति के लिए विश्व नवकार महामंत्र णमो अरिहंताणं, णमो सिद्धाणं, णमो आयरियाणं, णमो उवज्झायाणं, णमो लोए सव्वसाहूणं,
” एसो पंच णमोक्कारी, सव्व पावप्पणासणो; मंगलाणं च सव्वेसिं, पढमं हबइ मंगलं।। का जाप 09 अप्रैल 2026 को प्रातः 8 बजे से 9.36 बजे तक किया गया।
इसी क्रम में विश्व कल्याण एवं विश्व शांति के लिए एक सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करने के उद्देश्य से स्वसर महामंत्र नवकार का कैलाशपुर में श्री जैन स्थानक भवन में सामूहिक जाप पाठ किया गया, तथा सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे संतु निरामया कि कामना कि गई।
सामूहिक नवकार महामंत्र पाठ के पश्चात सकल जैन समाज की महिला मंडल की ओर से प्रभावना वितरित की गई lसामाजिक कार्यकर्ता दिलीप जैन ने बताया कि नवकार महामंत्र जैन धर्म का मूल मंत्र है, जो किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि पंच परमेष्ठी (अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय, साधु) की दिव्य अवस्थाओं को नमन करता है। यह मंत्र 68 अक्षरों का एक सर्वभौमिक, निराकार और शांति का संदेश देता है। जिसमें सभी के कल्याण कि कामना कि जाती है।
क्या है नवकार मंत्र का अर्थ –
नमो अरिहंताणं: मैं अरिहंतों को नमन करता हूँ (जिन्होंने आंतरिक शत्रुओं—क्रोध, मान, माया, लोभ—को जीत लिया है)।
नमो सिद्धाणं: मैं सिद्धों को नमन करता हूँ (जो अष्ट कर्मों का नाश कर मोक्ष प्राप्त कर चुके हैं)।
नमो आयरियाणं: मैं आचार्यों को नमन करता हूँ (जो आत्म-ज्ञान और संघ के मार्गदर्शक हैं)।
नमो उवज्झायाणं: मैं उपाध्यायों को नमन करता हूँ (जो आगमों और ज्ञान के शिक्षक हैं)।
नमो लोए सव्व साहूणं: मैं लोक के सभी साधुओं को नमन करता हूँ (जो आत्म-साधना के मार्ग पर हैं)।
‘ एसो पंच णमोक्कारी, सव्व पावप्पणासणो; मंगलाणं च सव्वेसिं, पढमं हबइ मंगलं।।
इन पाँचों को किया गया नमस्कार (पंच नमस्कार) सभी पापों का नाश करने वाला है, और यह सभी मंगलों में प्रथम मंगल (सबसे उत्तम) है”। यह मंत्र अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधुओं को समर्पित है।
उल्लेखनीय है कि विश्व कल्याण के लिए जीतो JITO संस्था द्वारा भारत सहित विश्व के 108 देश के लाखों लोगों ने एक ही समय में एक साथ विश्व नवकार महामंत्र का सामूहिक पाठ किया गया एवं 1000 प्लस मेगा इवेंट्स के आयोजन के साथ 6000 से अधिक देरासर मंदिर, उपाश्रय, स्थानक से सीधा प्रसारण हुआ। उक्त जानकारी वरिष्ठ पत्रकार दशरथ लाल परमार ने दीl



