पार्षद श्रीमती पोरवाल की पहल पर शिव गार्डन में लगेगी इंटरलॉक ,टाइल्स पी आई सी से मिली प्रशासनिक मंजूरी

पार्षद श्रीमती पोरवाल की पहल पर शिव गार्डन में लगेगी इंटरलॉक ,टाइल्स पी आई सी से मिली प्रशासनिक मंजूरी
नीमच नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 7 इंदिरा नगर के अंतर्गत आने वाले शिव गार्डन में लंबे समय से वार्ड वासियों द्वारा इंटरलॉक टाइल्स लगाने की मांग की जा रही थी पार्षद श्रीमती सुमित्रा मुकेश पोरवाल द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष समिति स्वामी गौरव चोपड़ा जी को पत्र लिखकर शिव गार्डन में इंटरलॉक टाइल्स लगाने के लिए मांग पत्र दिया गया श्रीमती चोपड़ा ने तत्काल मांग पत्र को अधिकारियों की ओर भेज कर प्राक्लन तैयार कराया गया जो लगभग 7 लख रुपए की लागत से इंदिरा नगर शिव गार्डन में इंटरलॉक टाइल्स लगाई जाएगी
6/4/2026 को नगर पालिका परिषद कार्यालय में पी आई सी की महत्वपूर्ण बैठक में इंटरलॉक टाइल्स लगाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है जिससे क्षेत्र वीडियो में अपार हर्ष पार्षद श्रीमती पोरवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभी सम्मानित सभापतियों के प्रति आभार व्यक्त किया है
शहर विकास में हम सब निर्वाचित पार्षद एक होकर प्रत्येक वार्ड में विकास हो इसी भावनाओं को लेकर आज यह मंजूरी प्रदान की गई है


