समाचार मध्यप्रदेश नीमच 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार

/////////////////////////////////////////////
म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह 11 अप्रेल को नीमच आएंगे
नीमच 9 अप्रेल 2026, म.प्र.मानव अधिकार आयोग भोपाल के अध्यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह शनिवार 11 अप्रेल को प्रात: 10 बजे गांधी सागर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे कार द्वारा नीमच सर्किटहाउस आएंगे और दोपहर 12.30 बजे समाज सेवी संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। आप शाम 7 बजे होटल एवं रिर्जाट मणिरत्नम महू रोड नीमच पर भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित शपथ विधि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के बाद रविवार रात्रि 1.45 बजे जयपुर भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
=============
जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत
18000 घन मीटर जल भराव क्षमता का अमृत सरोवर कार्य पूर्ण
नीमच 9 अप्रेल 2026, जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 अंतर्गत म.न.रे.गा.अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करवाने के लक्ष्य के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव के नेतृत्व में जिले में जनपद पंचायत मनासा की ग्राम पंचायत मजिरिया में म.न.रे.गा.योजना से प्रगतिरत अमृत सरोवर तालाब का कार्य पूर्ण हुआ है। इस तालाब की लागत राशि रुपए 25 लाख है एवं इसकी जल संग्रहण क्षमता 18000 घन मीटर है। इस तालाब के निर्माण से ग्राम पंचायत मजिरिया के क्षेत्र में भू-जल रिचार्ज के साथ-साथ जैव विविधता व पशु एवं मवेशियों के लिए भी जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
==============
नीमच शहरी आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की आपत्ति के लिए अनन्तिम सूची प्रकाशित
नीमच 09 अप्रेल 2026, महिला एवं बाल विकास परियोजना नीमच शहरी जिला नीमच में रिक्त पद पर आंगनवाड़ी सहायिका की अनन्तिम प्रकाशित सूची केंद्र 47, वार्ड 27 की रिक्त की पूर्ति हेतु खण्ड स्तरीय चयन समिति की बैठक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खण्ड नीमच की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसकी उपरोक्तानुसार आंगनवाड़ी सहायिकाओं की अनन्तिम सूची जारी की गई। जिस किसी अभ्यार्थी को चयन सूची में कोई आपत्ति एम.पी.ऑनलाईन द्वारा चयन पोर्टल पर सूची प्रकाशित होने की तिथि से 7 दिवस के अंदर प्रस्तुत किय जाएंगे। इसके अतिरिक्त आवेदनकर्ता अभ्यर्थी का दावा आपत्ति आवेदन कार्यालय में ऑफलाईन हार्डकापी में मान्य नही होगी। अत:दावा, आपत्ति केवल संबंधित अभ्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन दर्ज किया जा सकता हैं।
=======================
जावद मंडी प्रागण में गेहूं उपार्जन कार्य प्रारंभ
एसडीएम सुश्री संघवी ने किया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण
नीमच 09 अप्रैल 2026, रबी विपणन 2026-27 में गेहूं उपार्जन मंडी स्तर पर गुरूवार को प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जावद एवं जिला आपूर्ति अधिकारी के मार्गदर्शन में अनुविभाग जावद की विपणन सहकारी संस्था जावद मंडी प्रांगण मे किसानों से गेहूं खरीदी कार्य प्रारंभ किया गया है। सभी किसानों से आगृह किया है, कि अपनी उपज का स्लॉट बुक कर, निर्धारित तिथि एवं समय को उपार्जन स्थल पर गेहूं विक्रय कर सकते है।
==================
नीमच में आज से तीन दिवसीय जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन
नीमच 09 अप्रेल 2026, म.प्र.शासन स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 प्रारंभ होने से समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में पठन-पाठन प्रारंभ किया गया है। निजी विद्यालयों हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा अन्य संबंधित विषयों का विनियमन) नियम-2018 एवं नियम-2020 प्रभावशील है। निजी विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्र या अभिभावकों को पुस्तकें, युनिफार्म, टाई, जुते, कॉपी आदि केवल चयनित विक्रेताओं से क्रय करने के लिए औपचारिक अथवा अनोपचारिक किसी भी रूप में बाध्य नहीं किया जायेगा।
अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं केलिए आज से तीन दिवसीय 10 से 12 अप्रैल 2026 तक जिला स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन, शा.बा.उ.मा.वि.क्रमांक-2 नीमच में प्रातः 10:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अशासकीय स्कूल के विद्यार्थियों की कक्षा नर्सरी से 8वी तक की निजी प्रकाशकों की किताबों पर 15 प्रतिशत (न्यूनतम) एवं कापियों पर 40 प्रतिशत (न्यूनतम) की छूट तथा स्कूल यूनीफार्म एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री विशेष छुट पर उपल्ब्ध होगी। जिला शिक्षा अधिकारी नीमच ने जनसामान्य से अपील की है, कि अधिक से अधिक विद्यार्थी एवं अभिभावक निर्धारित 3 दिवसीय पुस्तक मेले में उपस्थित होकर विशेष छूट का लाभ लेवे।
===============
महिला-बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया से महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने की सौजन्य भेंट,
खेल और युवाओं के विकास पर की सार्थक चर्चा
नीमच 9 अप्रैल 2026, मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से भोपाल स्थित निवास पर महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रही प्रतिभाशाली खिलाड़ी बेटी क्रांति गौड़ ने आज सौजन्य भेंट कर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान खेलों के विकास, विशेष रूप से महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन देने, ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने तथा युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से भेंट के दौरान क्रांति गौड़ ने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि सही मार्गदर्शन और सुविधाएं समय पर मिलें, तो हमारे प्रदेश और देश की बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।
इस अवसर पर उन्होंने महिला खिलाड़ियों को आने वाली चुनौतियों, प्रशिक्षण सुविधाओं की आवश्यकता तथा खेलों में कैरियर की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं के लिए बेहतर खेल अधोसंरचना, कोचिंग और आर्थिक सहायता की आवश्यकता पर जोर दिया।
मंत्री सुश्री भूरिया से भेंट के दौरान क्रांति ने बताया कि सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक खिलाड़ियों तक पहुंचे, इसके लिए जन-जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। साथ ही, विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर खेल गतिविधियों को नियमित और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने पर भी बल दिया जाना चाहिए।
महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहाँ कि महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियां न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय हैं और उनकी सफलता से अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
मंत्री सुश्री भूरिया ने क्रांति गौड़ की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहाँ कि वे आगे भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रहेंगी तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी।
================
जिले में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन
नीमच 9 अप्रेल 2026, जिला मुख्यालय नीमच तथा तहसील मुख्यालय मनासा, जावद एवं रामपुरा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई, 2026 (शनिवार) को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
उक्त नेशनल लोक अदालत में नीमच, मनासा, जावद एवं रामपुरा के न्यायालयों में विचाराधीन समझौता योग्य समस्त दाण्डिक, सिविल, विविध, मोटर दुर्घटना दावा, विद्युत अधिनियम, नगर पालिका, नगर पंचायतों, श्रम, बैंक, इत्यादि के प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह और समझौते द्वारा किया जायेगा। पक्षकारों से आग्रह किया गया है, कि वे उपरोक्त श्रेणी के समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराने हेतु अपने अभिभाषकों से सम्पर्क करें व सम्बन्धित कार्यालयों में सहमति प्रस्तुत करें।
=============


