नीमचमध्यप्रदेश

टाउनहॉल में गूंजा नवकार मंत्र, 800 से अधिक लोगों ने रचा आस्था और एकता का इतिहास

टाउनहॉल में गूंजा नवकार मंत्र, 800 से अधिक लोगों ने रचा आस्था और एकता का इतिहास

-विश्व नवकार दिवस पर विभिन्न समाजों की सहभागिता, आध्यात्मिकता के साथ सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश

–   कार्यक्रम में वर्चुली जुड़े केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, किया संबोधित

 नीमच। विश्व नवकार दिवस के पावन अवसर पर गुरुवार सुबह ठीक 7:30 बजे शहर के टाउनहॉल में आस्था, आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का भव्य संगम देखने को मिला। खास बात यह रही कि जैन समाज के साथ-साथ पंजाबी, सिंधी, ब्राह्मण एवं अन्य अजैन समुदायों के लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे आयोजन सामाजिक समरसता और भाईचारे का जीवंत प्रतीक बन गया। कार्यक्रम में 800 से अधिक लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इसे एक ऐतिहासिक और यादगार आयोजन बना दिया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कार्यक्रम में वुर्चली जुड़े और कार्यक्रम संबोधित कर विश्व नवकार दिवस पर अपने विचार रख नवकार मंत्र की महिमा से अवगत कराया।  

कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब, लायंस क्लब, जैन सोशल ग्रुप्स, सकल जैन समाज के अध्यक्ष एवं सचिव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे। साथ ही जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जिटो) के सभी सदस्य, महिला विंग और युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। विशेष रूप से जिटो यूथ विंग की उपस्थिति ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया, जिससे युवा पीढ़ी की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़ती भागीदारी स्पष्ट रूप से नजर आई। कार्यक्रम की शुरुआत आहना राठौड़ एवं अनिल नायक द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक भाव से ओतप्रोत कर दिया। इसके पश्चात आहना राठौर ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जितो लेडीज विंग की अब तक की गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और नवकार मंत्र की महत्ता को सरल, सहज एवं प्रभावशाली तरीके से समझाया। प्रस्तुति के दौरान उपस्थित जनसमूह ने ध्यानपूर्वक जानकारी को आत्मसात किया।

अतिथियों के स्‍वागत अवसर पर जिटो महिला विंग की जिलाध्‍यक्ष श्रीमती रिंकू संदीप राठौर ने स्वागत भाषण देते हुए आयोजन के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्‍यक्ष वंदना खंडेलवाल, कांग्रेस जिलाध्‍यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व नगरपालिका अध्‍यक्ष राकेश पप्पू जैन, बी.के. श्रुति दीदी, बी.के. ज्योति दीदी, ज्ञानोदय के डायरेटक्‍्टर अनिल चौरसिया, माधुरी चौरसिया, समाजसेवी संतोष चोपड़ा तथा ऋषभ भंडारी (डीपी ज्वेलर्स) सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर सभी अतिथियों का सम्मान भी किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधनों में नवकार मंत्र की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे केवल जैन धर्म तक सीमित न मानकर एक सार्वभौमिक मंत्र बताया, जो शांति, अहिंसा, आत्मशुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार के आयोजनों की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। समापन के अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप किया और विश्व शांति, सद्भाव एवं मानव कल्याण की कामना की। यह भव्य आयोजन नीमच शहर में धार्मिक सौहार्द, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम का संचालन अजय कासलीवाल द्वारा किया गया, जबकि आभार श्रीमती बीना चौधरी ने व्‍यक्‍त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}