मंदसौरमंदसौर जिला

ऐतिहासिक सात सहेली की बावड़ी पर ध्यान योग किया


जल गंगा संवर्धन अभियान द्वितीय चरण में बावड़ी पर ध्यान योग किया

मंदसौर। जल गंगा संवर्धन अभियान द्वितीय चरण मे कोर्ट परिषद के पास स्थित मंदसौर की ऐतिहासिक सात सहेली वाली बावड़ी पर बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जनअभियान परिषद की जिला समन्वयक तृप्ति  बैरागी, ब्लॉक सामान्यक अर्चना भट्ट,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विनय दुबेला की उपस्थिति में हुई कार्यक्रम जन अभियान परिषद से चयनित नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्था के द्वारा आयोजन किया गया सर्वप्रथम ऐतिहासिक बावड़ी पर ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया इसके पश्चात आगे की कार्य योजना बनाई कहा जाता है ऐतिहासिक बावड़ी लगभग 200 वर्ष पुरानी है इस बावड़ी की बनावट बहुत ही सुंदर है बैठक में सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि इस बावड़ी को सुंदर बनाना है इसके लिए हमें शहर वासियों को अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर इस बावड़ी पर लगातार श्रमदान कर जन भागीदारी से इसका सौंदर्य करण किया जाए यह हमें विरासत में मिली है इनको बचाना और साफ सुथरा रखना हमारा कर्तव्य है ताकि जब भी जल समस्या हो तो इस बावड़ी का पानी उपयोग हम कर सके और आने वाले भविष्य को सुरक्षित रख सके कार्यक्रम के पश्चात सभी सदस्यों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पार्षद आशीष गोड, नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि दिनेश सोलंकी, मेंटर्स सृष्टि शर्मा, नगर विकास प्रस्फुटन समिति से संतोष सालवी सामाजिक कार्यकर्ता ओम बड़ोदिया, निधि पारीक, मनीष गर्ग मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम से सुयश गर्ग, कविता चौहान, प्रमिला बैरागी, गरिमा मालवीय, डिम्पल विश्वकर्मा जन अभियान परिषद से दशरथ नायक, राजू प्रजापति एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}