नीमचमध्यप्रदेशराजनीति

नीमच में कांग्रेस का हल्ला बोल-किसानों के मुद्दों पर कलेक्ट्रेट का घेराव, भजन गाकर जताया विरोध

  • -जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती का सरकार पर हमला, किसानों का उत्पीड़न बंद करो, नहीं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • -गेहूं खरीदी में देरी, फसल बीमा -मुआवजा, पराली जलाने पर मुकदमें को लेकर प्रदर्शन, पीड़ित किसानों के हाथों सौंपा ज्ञापन

नीमच। भाजपा सरकार की कथित किसान विरोधी नीतियों और प्रशासनिक कुप्रबंधन के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी नीमच ने गुरुवार को भारत माता चौराहे पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन के पश्चात महिला कांग्रेस द्वारा असम के मुख्यमंत्री हिमंताबिश्व सरमा का पुतला दहन किया गया इसके बाद रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया गया।

प्रदर्शन के दौरान अनोखा दृश्य तब देखने को मिला जब कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में ही बैठ गए और भाजपा सरकार को “सद्बुद्धि” देने के लिए रघुपति राघव राजा राम भजन गाया। इसके बाद कांग्रेस की परंपरा निभाते हुए ज्ञापन किसी नेता के बजाय पीड़ित किसानों के हाथों से डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का अन्नदाता आज अपने ही हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है। गेहूं खरीदी में जानबूझकर की गई देरी से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उन्हें अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ी। उन्होंने मांग की कि कर्ज नहीं चुका पाने के कारण डिफाल्टर घोषित किसानों को तुरंत नियमित किया जाए। श्री बाहेती ने पालसोड़ा क्षेत्र में ओलावृष्टि से हुए नुकसान, फसल बीमा की लंबित राशि और मुआवजे के मुद्दे भी उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुआवजा देने के बजाय पराली जलाने के नाम पर किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। साथ ही नीमच-चीताखेड़ा-जीरन मार्ग की जर्जर हालत पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने नीमच विधायक़ दिलीप परिहार की गलत बयानबाज़ी और उनके संगठनों द्वारा शहर की जमीन कब्जे करने के मामलो में जमकर घेरा।  पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि सरकार कागजों में ही किसान हितैषी बनी हुई है, जबकि जमीन पर किसान खाद और बीज के लिए भटक रहा है।
कार्यक्रम को मंगेश संगई, आशा सांभर, युवा जिला अध्यक्ष मन्नू बना, बांगरेड नाथूसिंह राठौड़, चंद्रशेखर पालीवाल, श्याम सोनी, सागर कच्छावा, कैलाश राठौर, योगेश प्रजापति, राकेश जावरिया, विनोदसिंह चौहान, शंभू भाई चारण, बलवंत पाटीदार, मोहन सिंह जाट, राजेंद्रसिंह तोमर, मोहनसिंह तोमर, निलेश रावल, राजू पटेल, अर्जुन धाकड़, मनोहर अम्ब, महेंद्र उपाध्याय, यश लोहार, विष्णु पाटीदार, बालकिशन धाकड़, रमेश कदम, अर्जुन चावड़ा, अकबर भाई पठान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। संचालन बृजेश सक्सेना व रणजीतसिंह बबली तंवर ने किया, जबकि आभार डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा ने माना।
आंदोलन में पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद चोपड़ा, बृजेश मित्तल, नारायण दास बाहेती, कमल मित्तल, एडवोकेट महेश पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लोक्स, ओम दीवान, नरेंद्र सिंह राणावत, महेंद्रसिंह सिसोदिया, जीतू बना, ईश्वर मुजावदिया, सत्तू धाकड़, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव, सुरेश मोदी, सुरेश धनगर, कृपालसिंह मंडलोई, मोहन विश्वकर्मा, खेमा जी गुर्जर, विक्रम सिंह चौहान, मनीष जैन, अशोक नागोरी, राकेश उपाध्याय, भागचंद भील, शंभू दान चारण, भारत सिंह अहीर, शराफत हुसैन, इकबाल कुरैशी, संजय पवार, विधानसभा अध्यक्ष अशोक गुर्जर, पार्षद राकेश सोनकर, पार्षद इकराम पहलवान, हारून रशीद, राजू माली, सुरेश पटेल, गुलाबचंद पटवारी, लक्ष्मी नारायण नागदा, इलियास कुरैशी, नानालाल धाकड़, बलवंत यादव, नितिन हसीजा, जगदीश पुनर, जिनेंद्र नागोरी, धीरज व्यास, जसवंत सिंह राजपूत, गोविंद राठौड़, रिंकू भानपिया, नवीन नागदा, दिनेश लोहार, वर्दीचंद गोराना, विजय राठौर, जगदीश राठौर, राजेंद्र वर्मा, जावेद दुर्रानी, अब्दुल हमीद शाह, बेबी मेहरा, विकास प्रजापत, शांतिलाल राठौर, जगदीश मालवीय, कंवरलाल नागदा, मोहनलाल मीणा, विजय सोलंकी, राकेश अकोदिया, बाबूलाल अहीर, विनोद पाटीदार, मलकीत सिंह, कुंदन खींची, ओम प्रकाश बैरागी, रामचंद्र धाकड़, खेमराज गुर्जर, प्रमोद गोधा, अनीता घंनेटवाल, शमीदा बेग, लालचंद धनगर, मुबारक मंसूरी, युवराज झरिया, साबिर मसूदी, अनूप प्रजापत, मोहन धाकड़, चैतनालालका, अशोक राठौड़, राधेश्याम कारपेंटर, हुसैन पहलवान, राकेश मेरावत, विनोद नागदा, भुवानसिंह राजपूत, पदम सिंह चौहान, एमडी मंसूरी, लख्मीचंद मीणा, बशीर पहलवान, रामगोपाल धाकड़, मनीष जाट, रतनलाल माली, बंशीलाल गहलोत, दशरथ माली, जेबी बना, देवीलाल राजोरा, बलवंत खींची, पवन संघवी, शौकीन पटेल, विनोद बोरीवाल, राकेश मीणा, चांदमल मीणा, भेरुलाल पवार, काशीराम पवार, लख्मीचंद मीणा, अंबालाल भील, राधेश्याम दमामी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-रघुपति राघव राजा राम,सरकार को सन्मति दे भगवान
-महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन 
​किसान समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक अनोखा रूप देखने को मिला। कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमीन पर बैठकर “रघुपति राघव राजा राम” भजन गाया। जिला कांग्रेस का कहना है कि यह भजन भाजपा सरकार की “सद्बुद्धि” के लिए गाया गया है, ताकि प्रशासन और सरकार सोई हुई नींद से जागे और किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाए। कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक भजनों का दौर चलता रहा, जो पूरे प्रदर्शन के दौरान चर्चा का केंद्र बना रहा। इसके अतिरिक्त  प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए गलत बयानबाज़ी करने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंताबिश्व सरमा का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}