सामाजिकमंदसौरमंदसौर जिला

सिंह राजपूत सामाजिक संगठन मंदसौर का 20वां होली मिलन व वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न

सिंह राजपूत सामाजिक संगठन मंदसौर का 20वां होली मिलन व वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन्न

मन्दसौर। सिंह राजपूत सामाजिक संगठन मंदसौर का 20वां होली मिलन एवं वार्षिक सम्मेलन अध्यक्ष श्री अशोक सिंह जादौन (प्रधान) एवं प्रबंध कार्यकारिणी पदाधिकारियों के नेतृत्व में राजपूत अतिथियों की उपस्थिति में सिंधुु मंडल रिसोर्ट में अतिथि श्री दिलीप सिंह परिहार विधायक नीमच, श्री डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान विधायक नागदा एवं जिला राजपूत समाज मंदसौर के अध्यक्ष श्री रघुनाथसिंह काचरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह गौतम मंदसौर, पूर्व स्लेट पेंसिल कर्मकार मण्डल अध्यक्ष श्री अजय सिंह चौहान तथा उज्जैन के पधारे राजपूत अतिथि श्री अंगद सिंह भदौरिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री शिव सिंह परिहार युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अर्जुन सिंह राठौर संगठन मंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उज्जैन की उपस्थिति में समाज के पदाधिकारियों के द्वारा साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान बच्चों को श्री राजेन्द्रसिंह चौहान द्वारा अपनी पत्नी स्व. श्रीमती बसंती चौहान (शिक्षिका) की स्मृति में 1100/- प्रत्येक को नगद राशी एवं महिला विंग अध्यक्ष सीमा कुशवाह द्वारा शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया। समाज द्वारा समाज के वरिष्ठजनों व शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए समाजजनों का शाल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया।
वार्षिक सम्मेलन में आय-व्यय विवरण सचिव द्वारा प्रस्तुत किया जिसमें कुल आय 1,94,850/- सदस्यता/सहयोग राशि में प्राप्त बतायी जाकर व्यय कार्यक्रम के पश्चात् प्रस्तुत किया जाना बताया।
अध्यक्ष श्री जादौन द्वारा समाज स्थापना 2006-07 से वर्तमान तक ब्यौरे का उल्लेख करते हुये समाज में फण्ड की कमी को बताते हुये समाज के लिये सभा/विवाह स्थल आवश्यकता के साथ अनेक गतिविधियां युवा-युवती एवं परिवारों की सम्पूर्ण जानकारी हेतु गतिविधियों हेतु पंजीकृत संस्था अनुसार सदस्यता बढ़ाने के साथ 120/- वार्षिक प्रत्येक वयस्क सदस्य से सदस्यता शुल्क माह अप्रैल से जून में लेने तथा सहयोग राशि जनवरी से मार्च में ली जाकर कार्यकारिणी अनुमोदन पश्चात् साधारण सभा में स्वीकृति प्राप्त की जिससे समाज में धीरे-धीरे उत्थान होगा।
बड़ी संख्या में उपस्थित समाजजन के विकास पर अतिथियों द्वारा अपने विचारों में श्री दिलीप सिंह परिहार द्वारा संगठन की सराहना के साथ समाज की उन्नति में भूमि/भवन विकास में 5-5 लाख रुपये विधायक श्री डॉ तेज बहादुर सिंह चौहान की ओर से दिये जाने की घोषणा की और समाज के लिये सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन सचिव कमलसिंह चौहान ने किया एवं आभार समाज के उपाध्यक्ष संदीपसिंह जादौन बोलिया ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}