सोने और चांदी कि किमतों में आई गिरावट, देखे आज के भाव क्या रहें

सोने और चांदी कि किमतों में आई गिरावट, देखे आज के भाव क्या रहें
सोने और चांदी की कीमत में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 350 रुपये सस्ता हुआ है जबकि चांदी की कीमत में 1,550 रुपये से अधिक गिरावट आई है। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,49,981 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,49,759 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह करीब 350 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,625 रुपये तक गिरा।
सुबह 9.15 बजे एमसीएक्स पर सोना 215 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,766 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,33,379 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,32,000 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 2,31,800 रुपये तक गिरी। 9.20 बजे यह 485 रुपये की गिरावट के साथ 2,32,894 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।
गुड रिटर्न के मुताबिक सोने की कीमत में गिरावट आई है। 24 कैरेट वाला सोना सुबह 9.50 बजे 820 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह 22 कैरेट वाले सोने की कीमत में 750 रुपये की गिरावट आई है और यह 1,37,350 रुपये पर है। 18 कैरेट सोने की कीमत 610 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,380 रुपये पर ट्रेड कर रही है। चांदी 250,000 रुपये किलो पर है।
अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, अब चांदी की कीमतें बढ़कर 2.42 लाख रुपये प्रति किलो हो गई हैं। वहीं, सोना बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
मध्य प्रदेश में आज सोने की कीमत 1,50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट है. वहीं एक दिन पहले की बात करें तो Apr 06, 2026 तारीख को मध्य प्रदेश में सोने की कीमत 1,50,970 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट थी. यानी पिछले के मुकाबले आज मध्य प्रदेश में सोने की कीमत 270 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट कम हो गई है.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MCX) पर 7 अप्रैल 2026, दिन सोमवार को सोने चांदी की कीमतों में गिरावट रिकॉर्ड हुई है। आज सोने का भाव 1,49,940 रुपये ग्राम और चांदी का भाव 2,33,152 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
एमसीएक्स पर सोमवार को सोने का भाव 1,50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,33,367 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था।
कल के बंद भाव से आज सोना लगभग 160 रुपये और चांदी लगभग 215 रुपये सस्ता हुआ है।
अपने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड से सोने की कीमत लगभग 30,000 रुपये और चांदी की कीमत 1,86,848 रुपये सस्ती हुई है।
मंगलवार, 7 अप्रैल को MCX पर सोने की दर में गिरावट आई, जिसका मुख्य कारण मुनाफावसूली रहा।
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में MCX गोल्ड जून वायदा 350 रुपये गिरकर ₹1,49,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि MCX सिल्वर मई अनुबंध लगभग 1,600 रुपये गिरकर 2,31,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
भारत के प्रमुख शहरों में सोना चांदी भाव
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,960 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22K गोल्ड रेट 1,37,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 1,12,530 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,840 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड रेट 1,12,380 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,630 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,39,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,16,710 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,840 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,350 रुपये प्रति किलोग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,12,380 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
सुचना –इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं



