मंदसौर जिलासीतामऊ
सीतामऊ-मंदसौर रोड़ पर हो रही सड़क दुर्घटना, कार चालक की मौत
सीतामऊ-मंदसौर रोड़ पर हो रही सड़क दुर्घटना, कार चालक की मौत
सीतामऊ। सीतामऊ-मंदसौर सड़क मार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। तीन दिन में पांच लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बढ़ते यातायात दबाव और स्पीड ब्रेकर, संकेतक एवं मेंटेनेंस में अभाव में वाहन चालकों के लिए यह मार्ग डेंजर जोन बनता जा रहा है।रविवार- सोमवार की रात में सीतामऊ में व्यास पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक महेश भलवार सीतामऊ की रतलाम में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीतामऊ-मंदसौर कि रोड पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, कि बीते तीन दिनों में चार बड़े सड़क स् हादसों में पांच लोगों ने अपनी जान अ गंवा दी है।



