नीमचराजनीति

भाजपा स्थापना दिवस पर परिहार एवं माहेश्वरी का किया सम्मान

भाजपा स्थापना दिवस पर परिहार एवं माहेश्वरी का किया सम्मान

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उन सभी महान विभूतियों को कोटि-कोटि नमन, जिनकी निस्वार्थ सेवा, तप और समर्पण से आज पार्टी इस गौरवशाली शिखर पर पहुँची है।
भाजपा के समस्त कर्मठ, ईमानदार एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई, एवं शुभकामनाएँ। आप सभी के अथक परिश्रम एवं समर्पण से ही संगठन निरंतर सशक्त और विस्तारशील हो रहा है।
इस पावन अवसर पर आज नागरिक फर्नीचर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेमसिंह परिहार एवं शिव माहेश्वरी का शॉल-श्रीफल एवं साफा बंधवा कर संगठन के प्रति अपनी आस्था एवं समर्पण व्यक्त किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, दिलीप छाजेड़, गजेंद्र चावला, रमेश जायसवाल पुरुषोत्तम पाराशर, निर्मल देव नरेला, सुनील कटारिया, मधुसूदन राजोरा, प्रवीण शर्मा, संजय गौहर, समरथ बागवान, हिमांशु खटीक आदि मित्र मंडल द्वारा सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}