
सुमित माली 95% एवं रानी माली 92% प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया
कुकड़ेश्वर अविनाश पटेल
नगर के मैडम क्यूरी हाई सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा इसी क्रम में कक्षा 11वीं के छात्र सुमित पिता मुकेश माली ने 95% एवं रानी पिता प्रकाश माली ने 92% अंक अर्चित कर विद्यालय एवं परिवार का गौरव बढ़ाया है इस सफलता पर विद्यालय परिवार के प्राचार्य सहित संपूर्ण स्टाफ एवं इष्ट मित्रों ने दोनों छात्राओं को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने भी बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना कीभविष्य में अपने लक्ष्य प्राप्ति का आशीष दिया सुमित और रानी माली ने पटेल को बताया कि इस सफलता का राज हमारी मेहनत के साथ विद्यालय के गुरुजनों एवं माता-पिता का आशीर्वाद रहा हम आगे चलकर कड़ी मेहनत करेंगे एवं हमारा सपना अच्छा इंजीनियर बनने का जो सपना है जिसे हम पूरा करेंगे।


