गरोठ विकास को नई गति: मृत्युंजय महादेव से नए बस स्टैंड तक सड़क निर्माण पुर्ण

विधायक चंदरसिह सिसोदिया से नगर परिषद अध्यक्ष ने किया आग्रह डामरीकरण रोड बनकर हुआ तैयार
गरोठ। नगर के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मृत्युंजय महादेव मंदिर से मोबाइल मार्केट होते हुए नए बस स्टैंड तक डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य पुर्ण किया गया यह निर्माण विधायक चंदरसिह जी सिसोदिया के प्रयास और नगर परिषद अध्यक्ष सहित परिषद के सदस्यो व्दारा प्रस्ताव पारित करने पर विधायक ने खुमाया VRS कंपनी को फोन कंपनी द्वारा रातो रात डामरीकरण कर रोड का कार्य पुर्ण किया
इस जनहितकारी निर्णय के लिए क्षेत्रीय विधायक चंदरसिंह सिसोदिया के प्रति नगरवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हृदय से आभार व्यक्त किया है। नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया के विशेष आग्रह पर विधायक द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित कंपनी को आवश्यक निर्देश प्रदान किए थे।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30 मार्च 2026 को आयोजित नगर परिषद सम्मेलन में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसमें सभी पार्षदों का पूर्ण समर्थन रहा।
इस सड़क निर्माण से नगर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, व्यापारिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा एवं आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी। यह कार्य गरोठ के विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा।
विधायक चंदरसिंह सिसोदिया की पहल रंग लाई, गरोठ में सड़क निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त
गरोठ। नगर के नागरिकों के लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए मृत्युंजय महादेव मंदिर से मोबाइल मार्केट होते हुए नए बस स्टैंड तक सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य को VRS कंपनी द्वारा संपादित किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए क्षेत्रीय विधायक चंदरसिंह सिसोदिया के प्रति नगरवासियों में हर्ष एवं आभार का वातावरण है। नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया के आग्रह पर विधायक द्वारा तत्परता दिखाते हुए कंपनी को निर्देशित किया गया, जिससे यह कार्य संभव हो सका।
गौरतलब है कि 30 मार्च को आयोजित नगर परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया था, जिसमें सभी पार्षदों ने एकमत होकर नगरहित में समर्थन दिया।
यह सड़क निर्माण न केवल गरोठ के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि व्यापार, आवागमन एवं नागरिक सुविधाओं को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगा। यह पहल क्षेत्र के विकास के प्रति जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं



