मंदसौरमंदसौर जिला

ऐतिहासिक उपलब्धि, संकल्प हुआ पूरा, सपना हुआ साकार – श्री सिसौदिया

ऐतिहासिक उपलब्धि, संकल्प हुआ पूरा, सपना हुआ साकार – श्री सिसौदिया

मंदसौर। फोरलेन सड़क मार्ग पर हॉकी एस्ट्रोटर्फ की भूमि से लगती हुई भूमि पर मंदसौर शहर को इंडोर हाल, बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस कोर्ट, जिम, डीएसओ ऑफिस, स्टाफ रूम, स्टोर रूम, एथलेटिक्स सिंथेटिक कोर्ट, फुटबॉल ग्राउंड, बास्केटबॉल ग्राउंड आदि कार्यों को लेकर के लंबे समय से स्वीकृत की अपेक्षा थी। मध्य प्रदेश शासन के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की सहमति से उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग जी की सहमति पर लगभग 13 करोड़ की राशि कि व्यक्ति स्वीकृति वित्तीय समिति एसएफसी की बैठक के तदोपरांत कर दी गई है।*

*पूर्व विधायक तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस स्वीकृति से मंदसौर शहर के खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को उभरने में पंख लगेंगे।*

*लंबे समय से इस कार्य योजना की स्वीकृति को लेकर प्रयास किया जा रहे थे, तब जब हॉकी का एस्ट्रोटर्फ विकेट बना था ,तभी से रिक्त भूमि पर इसके प्रयास किए जा रहे थे, यह भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में ही संभव है कि मंदसौर शहर को इतनी बड़ी सौगात मिली है।*

*एक ही परिसर में सारी खेल सुविधाएं उपलब्ध होना बड़े गर्व की बात है।*

*श्री सिसोदिया ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग जी सहित अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}