कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने हरकियाखाल बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की
हनुमान जयंती पर आयोजित यज्ञ हवन में दी आहुतियां

कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने हरकियाखाल बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
हनुमान जयंती पर आयोजित यज्ञ हवन में दी आहुतियां
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
नीमच-कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने हनुमान जयंती के अवसर पर गुरूवार को नीमच जिले के सुप्रसिद्ध श्री संकट मोचन हरकियाखाल बालाजी मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन कर ,पूजा अर्चना की और हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ हवन में शामिल होकर, मंत्रौचार के साथआहुतियां दी। उन्होंने यज्ञ हवन की पूर्णाहुति में शामिल होकर आहुतियां दी और आरती में भी भाग लिया।
इस अवसर नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारू, विधायक गरोठ श्री चंदर सिंह सिसोदिया, विधायक सुवासरा श्री हरदीप सिंह डंग, पूर्व विधायक आलोट श्री जितेंद्र गेहलोत, वैश्य समाज के श्री संतोष चोपड़ा, नीमच मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री राकेश भारद्वाज, श्री पवन पाटीदार, श्री राजेश दीक्षित, श्री निहालचंद मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंदिर समिति के पदाधिकारी, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा,एसपी श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्री बी.एस.कलेश,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा, श्री दशरथ भाई समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने अतिथियों का शाल श्रीफल भेंट कर एवं साफा पहनाकर, भगवान बालाजी की तस्वीर भेंट कर, समिति की ओर से स्वागत, अभिनंदन किया।
प्रारंभ में महामहिम राज्यपाल श्री गेहलोत के श्री हरकीयाखाल बालाजी मंदिर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, एसपी श्री अंकित जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया ने महामहिम राज्यपाल की अगवानी कर, उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। राज्यपाल श्री गेहलोत ने सभी उपस्थितजनों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई देते हुए उनके सुखी समृद्ध ,वैभवशाली जीवन की प्रार्थना की। महामहिम राज्यपाल श्री गेहलोत ने हर्खियाखाल मंदिर के मुख्य पुजारी श्री लक्ष्मीनारायण शर्मा गुरूजी एवं श्री दशरथ भाई का भी स्वागत अभिनन्दन भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शनार्थी उपस्थित थे।



