समस्यानीमच

तांत्रिक क्रियाएं, मारपीट और फिर घर से निकाला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार

नवविवाहिता के आत्मघाती कदम के बाद भी पुलिस मौन, आक्रोशित परिजनों ने घेरा पुलिस कार्यालय

oplus_2097154

नीमच। द्वारकापुरी कॉलोनी में विवाहिता से मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और घर का सामान बेचने के आरोपों के बीच पुलिस की निष्क्रियता पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और केंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
परिजनों ने बताया कि पीड़िता किरण यादव का विवाह करीब एक साल पहले टीकम यादव से हुआ था। विवाह के बाद से ही सास शांति बाई और जेठ हेमंत यादव व रोहित यादव द्वारा उसके साथ लगातार मारपीट और गाली-गलौज की जा रही थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने शादी में मिले गहने बिना अनुमति बेच दिए और घर का कीमती सामान भी निकाल लिया।

विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता और उसके पति द्वारा विरोध करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी जाती रही। कुछ दिन पहले सास और जेठों ने दंपति को घर से निकाल दिया और ताला तोड़कर घर का सामान तक बेच दिया। पंखे और कूलर तक खोल ले जाने का आरोप लगाया गया है।

तांत्रिक क्रियाओं से डराने का भी आरोप
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि घर में नींबू, राई और राख जैसी वस्तुएं रखकर तांत्रिक क्रियाओं के जरिए डराया-धमकाया जाता था, जिससे दंपति मानसिक रूप से परेशान था।

मारपीट के बाद उठाया आत्मघाती कदम
27 मार्च को जब किरण अपने घर पहुंची, तो आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इससे आहत होकर उसने एसिड पी लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उदयपुर रेफर किया गया है।

3 दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं
परिजनों का कहना है कि घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इससे नाराज परिजनों ने ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}