विकासमंदसौर जिलाशामगढ़

माताजी मंदिर से दिगम्बर जैन मंदिर और खेड़ापति हनुमान मंदिर मार्ग पहुचने का नया मार्ग बनेगा

 नवीन मार्ग हेतु जनहित में भूमि दान देने वाले स्व.श्री लक्ष्मण रावजी पंवार परिवार का हुआ सम्मान

शामगढ़

मां महिषासुर मर्दिनी देवी मंदिर से होकर श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर एवं खेड़ापति हनुमान मंदिर जाने वाले मार्ग को लेकर आज नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र राजू भाई यादव ने नगर परिषद की टीम के साथ मार्ग का निरीक्षण किया आपसी सामंजस एवं सहमति से उक्त मार्ग पर अपनी भूमि दान करने वाले स्व लक्ष्मण रावजी पवार परिवार के सदस्यों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया आसपास के नागरिकों की वर्षों से लंबित मांग इस मार्ग के बन जाने से माताजी मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं को श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर खेड़ापति हनुमान मंदिर राठौर मोहल्ला एवं खाती मोहल्ला होते डिंपल चौराहे पर जाने पर आसानी होगी

इस अवसर पर नगर परिषद सभापति दिलीप वाधवा पार्षद प्रतिनिधि दीपक जांगड़े पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार नव मनोनीत पार्षद मुकेश दानगढ़ किशोर मुजावदिया दिगंबर जैन मंदिर के सेवक वरिष्ठ मनोज जैन जयंत उपाध्याय खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति अध्यक्ष भूपेंद्र जैन पत्रकार राकेश धनोतिया दिनेश मारेठी नरेंद्र राव पवार सुरेश राव पंवार अरुण राव पवार नगर परिषद इंजीनियर कपिल सहित शामगढ़ ग्राम वासी उपस्थित रहे नवीन मार्ग निर्माण की घोषणा से शामगढ़ गांववासी बहुत प्रसन्न हुए एवं नगर परिषद अध्यक्ष महोदय एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}