स्मार्ट मीटर पर जागरूकता कार्यक्रम पर अधिशासी अभियंता ने प्रेस वार्ता कर उपभोक्ताओं से की अपील

स्मार्ट मीटर पर जागरूकता कार्यक्रम पर अधिशासी अभियंता ने प्रेस वार्ता कर उपभोक्ताओं से की अपील
गोरखपुर पीपीगंज प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए कैम्पियरगंज विद्युत खंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार के नेतृत्व में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) पूरे प्रदेश में उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सुविधाजनक और आधुनिक बिजली सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तेजी से प्रीपेड स्मार्ट मीटर स्थापित कर रहा है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने कहा कि इस नई व्यवस्था से बिजली उपभोक्ताओं की कई पुरानी समस्याएं दूर हो जाएंगी।उपभोक्ता पहले रिचार्ज करके बिजली का उपयोग कर सकेंगे, जिससे अनावश्यक बकाया बिल की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।मीटर रियल-टाइम में बिजली खपत की जानकारी देता है, जिसे UPPCL मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से देखा और मॉनिटर किया जा सकता है।बिलिंग पूरी तरह पारदर्शी होगी।ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।समग्र बिजली व्यवस्था अधिक सुदृढ़ और विश्वसनीय बनेगी। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने स्वयं उपभोक्ताओं के बीच जाकर स्मार्ट मीटर जागरूकता अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे UPPCL ऐप डाउनलोड करें, जिससे रिचार्ज, बिलिंग की जानकारी और अन्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। जीनस कंपनी के माध्यम से भी निरंतर जागरूकता कार्य चलाया जा रहा है।उपखंड अधिकारी अमित आनंद ने बताया कि कैम्पियरगंज विद्युत खंड में अब तक 23,431 प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। कुल लगभग 56,000 स्मार्ट मीटर स्थापित किए जाएंगे।उपखंड अधिकारी आशीष कुमार शुक्ला ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि वे प्रीपेड स्मार्ट मीटर की स्थापना में पूरा सहयोग करें और इस आधुनिक व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।



