सुवासरामंदसौर जिलाराजनीति

सीतामऊ शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निर्मल फरक्या को नियुक्ति, सुवासरा कांग्रेसजनों ने कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत 

सीतामऊ शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निर्मल फरक्या को नियुक्ति, सुवासरा कांग्रेसजनों ने कार्यकर्ताओं ने किया जोशीला स्वागत 

पंकज बैरागी

सुवासरा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा छोटी काशी सीतामऊ के मिलनसार, सेवाभावी, कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार कार्यकर्ता निर्मल फरक्या को उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए सीतामऊ शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

नवनियुक्त अध्यक्ष निर्मल फरक्या ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी मिशन 2027 के अंतर्गत सरपंच, जनपद पंचायत, जिला पंचायत एवं नगर परिषद चुनाव में वे पूरी ताकत से कांग्रेस संगठन को मजबूत करेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यकर्ताओं के हर सुख-दुख में वे सदैव तत्पर रहेंगे, चाहे आधी रात ही क्यों न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि सीतामऊ में स्वास्थ्य विभाग में चल रही अनियमितताओं को लेकर जल्द ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर सुवासरा नगर के पुराना बस स्टैंड ओल्ड पलासिया क्षेत्र में कांग्रेस के युवा नेता पवन मुनिया के प्रतिष्ठान पर जिला कांग्रेस के सचिव पंकज बैरागी के नेतृत्व में नवनियुक्त अध्यक्ष निर्मल फरकीय का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें मालाएं पहनाकर स्वागत-वंदन अभिनंदन किया और सोनिया गांधी, राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए।

कार्यक्रम में युवक कांग्रेस के पूर्व महामंत्री शालाग्राम पाटीदार (गोराडिया प्रताप), वरिष्ठ नेता पुरसिंह सोलंकी (खेजड़िया मेगा) सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने निर्मल फरक्या को शुभकामनाएं देते हुए उनके आने वाले उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उक्त आशय की में जानकारी युवा नेता प्रफुल पांडेने यह जानकारी एक प्रेस नोट के माध्यम से दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}