सामाजिकमंदसौरमंदसौर जिला
मालवीय समाज का 19 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन मंदसौर में बुद्ध पूर्णिमा पर

समिति गठन को लेकर मालवीय समाज की बैठक गांव साबाखेडा में आयोजित की जाएगी
मंदसौर। अखिल भारतीय मालवीय (बलाई) समाज महासंघ मध्य प्रदेश राजस्थान के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सभी समाज जनों के सहयोग और मार्गदर्शन में दिनांक 1 मई 2026 शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 19 वा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन मंदसौर जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जा रहा है।
मंदसौर में आयोजित होने वाले सम्मेलन को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करने हेतु आयोजन समिति के द्वारा विभिन्न समितियां का गठन करने, जोडा पंजीयन करने ,सम्मेलन की आवश्यकता तैयारियों जैसे भोजन व्यवस्था, जल व्यवस्था, स्वागत सत्कार समिति,वैदी पंडाल की आवश्यक सामग्री क्रय करने वाली समिति का गठन करने को लेकर दिनांक 29 मार्च रविवार दोपहर 3 बजे से भगवान देवनारायण मंदिर गांव साबाखेड़ा, तहसील मंदसौर में सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के द्वारा दाल बाटी भोजन के साथ मालवीय समाज की एक विशाल बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए सम्मेलन समिति संयोजक सावन मकवाना, अध्यक्ष अर्जुन मालवीय ,सचिव अशोक मालवीय,कोषाध्यक्ष राधेश्याम देवडा आदि ने आप सभी मालवीय समाज जनों से विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में गांव साबाखेडा में आयोजित बैठक में उपस्थित होकर अपने विवाह योग्य पुत्र पुत्री की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में करवा कर अपने तन, मन ,धन के साथ समय की बचत करने की कृपा करें।