उत्तर प्रदेशबांदाभक्ति/ आस्था

रामनवमी महोत्सव में गाजे बाजे के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा –जै जै श्रीराम के उदघोष से गूंजा नगर

रामनवमी महोत्सव में गाजे बाजे के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा –जै जै श्रीराम के उदघोष से गूंजा नगर

वरिष्ठ संवाददाता

बांदा। श्री राम नवमी महोत्सव में गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के महेश्वरी देवी चौराहे सहित विभिन्न स्थलों में खूब पुष्प वर्षा हुई। प्रभु श्रीराम,जानकी,लक्ष्मण, महादेव, पार्वती का किरदार हरेक आस्थावानो के आकर्षण का केंद्र बन रहा। दर्शनार्थियों का जमावड़ा देर वक्त तक गलियों और चौराहों में लगा रहा। जै जै श्री राम के उदघोष से कार्यक्रम स्थल और सड़के गुंजायमान रही। भगवा झंडे लहराते रहे जिसने सभी को आकर्षित किया। भक्ति गीतों में सराबोर श्रद्धालुओं का हुजूम झूमने को विवश हुआ। दो मंजिले और तिमंजिले से जमकर पुष्पवर्षा हुई। सियावर श्री रामचन्द्र के जयकारे शुक्रवार की देर शाम तक गूंजते रहे। जिससे सभी भक्ति रस में डूबे रहे। दोपहर से शाम के मध्य हुई बारिश से माहौल खुशनुमा बना रहा। रामलीला मैदान, स्टेशन रोड, पद्माकर चौराहे से बलखंडी नाका तक दर्शकों का जमावड़ा लगा रहा। इसी क्रम में प्राचीन मंदिरों में श्री राम नवमी पर प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार किया । श्रद्धालुओं ने उनकी ड्योढ़ी में माथा टेका और दर्शन कर कृतार्थ हो गए। नगर के कैलाशपुरी स्थित बामदेवेश्वर के राम जानकी मंदिर में भव्य श्रृंगार हुआ। श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}