भक्ति/ आस्थामंदसौर जिलासीतामऊ

रत्नागढ़ हनुमान मंदिर पर कलश चढ़ाने के लिए श्री पंवार 8.51000 लाख कि सर्वोच्च बोली लगाई

02 अप्रैल को विधि-विधान से होगा ऐतिहासिक स्थापना समारोह

लदूना। समीपस्थ प्रसिद्ध रत्नागढ़ हनुमान जी (बालाजी) मंदिर में निर्माणाधीन भव्य मंदिर के शिखर पर कलश चढ़ाने को लेकर मंदिर परिसर में मंगलवार शाम 4 बजे से लगभग 6 बजे तक खुली बोली का आयोजन किया गया। जिसमें लदूना, सीतामऊ सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, दानदाता और भक्तगण भाग लेकर अपनी श्रद्धा के अनुसार बोली लगाई।

मंदिर निर्माण कार्य लंबे समय से निरंतर जारी है और अब यह अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में शिखर कलश स्थापना को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह और धार्मिक माहौल बना हुआ है। रत्नागढ़ बालाजी मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां लाखों श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है और दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं

, इसी आस्था का परिणाम है कि शिखर कलश चढ़ाने की सर्वाधिक सहयोग राशि सर्वोच्च बोली पहले ही 8.51000 लाख रुपए कि लदुना निवासी श्री यशपाल सिंह पंवार द्वारा घोषित किया गया था। मंगलवार को शाम को आयोजित खुली बोली में इसके और अधिक बढ़ने की पूरी संभावना जताई जा रही थी परन्तु इससे अधिक राशि कि और अन्य बोली नहीं होने पर श्री पंवार द्वारा घोषित बोली फाइनल हुई।

मंदिर समिति सदस्यों द्वारा बताया गया कि आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं, जिसमें व्यवस्था, सुरक्षा, बैठने की सुविधा और धार्मिक वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का भी आयोजन में सक्रिय सहयोग देखने को मिल रहा है।

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार आगामी 2 अप्रैल को पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए पंडितों द्वारा पूजा-अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे, इस अवसर को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह आयोजन क्षेत्र का एक बड़ा धार्मिक उत्सव बन जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}