भाकियू ने प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानों को मांगी आर्थिक मदद -प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

भाकियू ने प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानों को मांगी आर्थिक मदद -प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
वरिष्ठ संवाददाता*
बांदा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसानों ने लिए आर्थिक मदद दिलाए जाने को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित 11सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा। डी एम को संबोधित ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश ने किसानों की फसल को नष्ट किया।जिसमें उचित मुआवजा किसानों को प्रदान किया जाए। अधिकांश किसान ऐसे है कि उनके लिए परिवार के भरण पोषण का एक मात्र सहारा मात्र खेतिहर भूमि की फसल है। नरैनी क्षेत्र के गोखिया में गेहूं खरीद केंद्र खोला जाए। जिससे कि क्षेत्रीय किसानों यहां वहां दूर के स्थानों में नहीं भटकना पड़े। जिले में तहसीलवार चना और मसूर के लिए केंद्र खुलवाए जाए जिससे कि किसानों विक्रय के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़े। गिरवा थाना क्षेत्र के कचहरपुर अंश वासी निवासी किसान भानाराम और मैयादीन के खिलाफ अराजकतत्वों द्वारा फर्जी मुकदमों को निरस्त कराया जाए। इस मामले में निष्पक्ष जांचोपरांत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन देने के दौरान बुंदेलखंड अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, मंडल अध्यक्ष कमल नयन पटेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजाबाई, सीता, जिला अध्यक्ष अवधेश पटेल, रामदास साहू, जयराम तिवारी, जयनारायण, ब्रजेश कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।



