15 कन्याओं के विवाह के साथ भागवत कथा का हुआ समापन, बड़ी संख्या भक्त ने लिया कथा श्रवण धर्म लाभ

15 कन्याओं के विवाह के साथ भागवत कथा का हुआ समापन, बड़ी संख्या भक्त ने लिया कथा श्रवण धर्म लाभ
दलोदा।नवरात्रि के पावन अवसर पर अंबाजी धाम निपानिया में पूज्य गुरुदेव के मुखारविंद से चल रही श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन 15 बेटियों के विवाह के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में इन सात दिवस में प्रतिदिन क्षेत्र के प्रमुख संतगणों द्वारा आशीर्वाद प्राप्त हुआ साथ ही क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। पूज्य गुरुदेव ने कहा कि मां भगवती की असीम कृपा व निपानिया धाम सेवा समिति सभी दानदाताओं व कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से यह विराट महाकुंभ का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में धाम की अध्यक्षता कर रहे करणी सेना परिवार के प्रमुख ठा जीवन सिंह शेरपूर का पूज्य गुरुदेव द्वारा स्वागत किया गया। जगदंबा की महाआरती के साथ कथा का समापन हुआ।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने भी अंबाजी धाम निपानिया पहुंच कर वर वधुओं को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जिसमें 131 युनिट रक्तदान हुआ। विशाल भंडारे में लगभग 2 लाख भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम में अंबाजी धाम निपानिया के अध्यक्ष ठा जीवन सिंह शेरपुर सचिव विशाल पाटीदार कोषाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह मुंदेडी सहित अंबाजी धाम सेवा समिति की पूरी टीम उपस्थित रहीं।पुज्य गुरुदेव ने बेटियों को उपहार स्वरूप चित्र भेंट कर सभी को शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।विदाई के समय सभी भक्तजन भावुक हो गए। आभार अंबाजी धाम सेवा समिति ने माना।



