
जन प्रतिनिधियों से विशाल डोम और जन सहयोग से विशाल भोजनशाला का कार्य प्रगति पर
आलोट। मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा पर आलोट और उन्हैल नागेश्वर के मध्य में पालनगरा स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध तीर्थ भव्य मंदिर पर भगवान श्री खेड़ापति हनुमान जी महाराज का जन्म उत्सव बहुत ही सुंदर और शानदार तरिके तथा धुम धाम से दो अप्रैल को मनाया जायेगा। श्री खेड़ापति हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस धार्मिक उत्सव की अनोखी छंटा अपने आप में प्रत्येक भक्त को अपनी ओर आकर्षित करती है। लगातार बारह वर्षो से आयोजित होने वाले इस धार्मिक महा उत्सव के अंतर्गत इस तेरहवें वर्ष में भी दो अप्रैल को प्रातः चार बजे हनुमानजी महाराज का अभीषेक छः बजे आरती नौ बजे हवन का अनुष्ठान होगा और प्रातः ग्यारह बजे से हनुमानजी महाराज की इच्छा तक विशाल भण्डारा आयोजित किया जाएगा। सायंकाल सात बजे महाआरती और हनुमान चालीसा पाठ के साथ राम धुन राजा राम का संकिर्तन होगा। इस अद्भुत कार्यक्रम में आस पास क्षैत्रो से हजारों श्रद्धालु और भक्तगण आरती महाआरती और महाप्रसादी भण्डारे का लाभ लेने आते हैं। इसके अलावा यहां पर लगातार इक्कीस वर्षो से प्रत्येक दोनों नवरात्रों में अखंड रामनाम जाप कीर्तन, रामचरितमानस पाठ, हवन, कन्या भोज, प्रत्येक पूर्णिमा को कन्या भोज तथा नैत्र शिविरों का आयोजन किया जाता है। समिति के माध्यम से जन सहयोग से बाय पास चौराहे से खेड़ापति हनुमान मंदिर तक विद्युत पोल लगाकर स्थाई प्रकाश व्यवस्था की गई है। भूमि क्रय की जाकर करीब छः हजार स्क्वायर फिट में आधुनिक भोजनालय तथा जन प्रतिनिधियों के सहयोग से विशाल डोम का निर्माण कार्य प्रगतिशील है जिसमें जन सहयोग अपेक्षित है। दो अप्रैल को आयोजित होने वाले हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारने और महाप्रसादी का लाभ लेने की तैयारियां जोरों पर है। यह जानकारी महाप्रसादी भण्डारा समिति अध्यक्ष मनोज पोरवाल ने दी।


