मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा हार्टफूललनेश के संस्थापक दाजी का किया स्वागत अभिनंदन

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा हार्टफूललनेश के संस्थापक दाजी का किया स्वागत अभिनंदन
भानपुरा -अंतरर्राष्ट्रीय ध्यान गुरु कमलेश पटेल (दाजी )कान्हा शांति वनम हार्टफूलनेस हैदराबाद से अल्पविराम कार्यक्रम भानपुरा में पधारे जिसके अंतर्गत आपका स्वागत अभिनंदन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक मुकेश सोलंकी परामर्शदाता लोकेश कुमार जांगड़े ,जगदीश मिश्रा ,अनिल कुमार बागड़ी ,शिवाजी बंबोरिया द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम होटल रूद्राक्ष में आयोजित किया गया कार्यक्रम से पूर्व कमलेश पटेल (दाजी )द्वारा सभी को उनके हाथों से प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम मे अन्य जिलों ओर प्रदेश से पधारे अतिथि उज्जैन , रतलाम, इंदौर, हैदराबाद, गुजरात आंध्र प्रदेश से भी आए हुए थे सभी ने ध्यान किया ध्यान कार्यक्रम के तत्पश्चात भोजन प्रसादी का कार्यक्रम भी होटल रूद्राक्ष में आयोजित किया गया दाजी के अल्पविराम में सभी को शुभ आशीष वचन आशीर्वाद प्राप्त हुए।
जन अभियान परिषद द्वारा आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग कर ध्यान संबंधी कार्यक्रम भी आयोजित करने के लिए बात कही गई व उनके अनुयायियों द्वारा ने आश्वासन दिया कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किया जाएंगे नवांकुर संस्था के अध्यक्ष राम प्रसाद मीणा श्रीनगर एवं समस्त मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की टीम ब्लॉक भानपुरा के समाज सेवी बंधु भी बड़ी मात्रा में उपस्थित रहे।



