सुवासरामंदसौर जिला

सुवासरा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के द्वारा में हिंदू नव वर्ष उत्सव मनाया  काली मिर्च नीम पत्ती मिश्री प्रसाद देकर शुभकामनाएं व्यक्त की

 सुवासरा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के द्वारा में हिंदू नव वर्ष उत्सव मनाया  काली मिर्च नीम पत्ती मिश्री प्रसाद देकर शुभकामनाएं व्यक्त की


पंकज बैरागी

सुवासरा। नगर में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष की विद्या भारती मालवा मंदसौर विभाग के तत्वाधान में एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सुवासरा के द्वारा हिंदू नव वर्ष योग बुद्ध 5128 विक्रम संवत 2083 का उमंग उत्साह बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।हिंदू नव वर्ष पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाल कर चंदन का तिलक लगाकर काली मिर्च नीम पत्ती मिश्री की प्रसादी से मुंह मीठा कराया गया वह भारत माता की महाआरती की गई।

नव संवत्सर आया है और खुशियों की बाहर लाया है हर मन में नौ आशा दीपक जगमगाया है सुख शांति समृद्धि के जीवन आपका भर जाए नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं हर दिन मंगलमय हो जाए।

वही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर महावीर विद्यालय सुवासरा में  योग बंद 5128 विक्रम संवत 2083 चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 19 मार्च गुरुवार को हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा का उत्साह उमंग उत्साह के साथ सुवासरा नगर में भव्य शोभा यात्रा निकालकर माता बहनों छात्र-छात्राओं एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य एवं स्टाफ के द्वारा दुकानों दुकानों पर सभी को तिलक लगाकर एवं प्रसादी में काली मिर्च नीम के पत्ते एवं मिश्री वितरित की गई वहीं सभी को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई वहीं सर्वप्रथम विद्यालय के समस्त आचार्य ने सूर्योदय का अर्थ देकर नव वर्ष का आवागमन पथिक यात्रियों का स्वागत किया।

तत्पश्चात बाद विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार के ढोल धमाके के साथ नगर में स्थानीय गणेश मंदिर पहुंचे विवेकानंद शिक्षण समिति सुवासरा के पदाधिकारी ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता की।

वही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के( अध्यक्ष )वीरेंद्र जैन पुरुषोत्तम व्यास (सचिव) सत्यनारायण मुनिया( उपाध्यक्ष) अभय भामावत( वरिष्ठ सदस्य )नारायण लाल बोराणा (सदस्य) श्रीमती अर्चना रतनावत (सदस्य) विद्यालय के संतोष यादव प्राचार्य सुनील सोनी (प्रधानाचार्य) जगत जननी भारत माता के समक्ष पुष्प माला एवं दीप प्रज्वलित कर भारत माता के पूजन अर्चना के पश्चात आचार्य परिवार ने चारों समूह स्थान पर अलग-अलग जाकर समाज जनों को चंदन का तिलक लगाकर हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी सरस्वती विद्या मंदिर श्रीमति ममता वर्मा एवं सुश्री मुस्कान कुवर देवड़ा ने  दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}