मंदसौरमंदसौर जिला

वैष्णव बैरागी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, छात्रावास मुक्त कराने व प्रतिमा स्थापना की मांग

वैष्णव बैरागी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, छात्रावास मुक्त कराने व प्रतिमा स्थापना की मांग

मंदसौर। श्री वैष्णव बैरागी समाज (सत्तू संप्रदाय) की प्रदेश स्तरीय बैठक बुधवार को संपन्न हुई, जिसमें समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर समाज के छात्रावास पर हो रहे कथित अवैध कब्जे को शीघ्र हटाने की मांग उठाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रावास समाज की महत्वपूर्ण धरोहर है और इसे मुक्त कराकर विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु उपलब्ध कराना आवश्यक है।
इसके अलावा समाज के आराध्य देव जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य जी महाराज की प्रतिमा शहर के किसी प्रमुख चौराहे पर स्थापित कर भव्य अनावरण करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि समाज की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान मिल सके।
बैठक के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर एवं दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की। समाज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
बैठक की जानकारी जिलाध्यक्ष कैलाश बैरागी एवं युवा जिलाध्यक्ष सुमित बैरागी ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}