मंदसौर जिलासीतामऊ

राजा टोडरमल जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

मोतीपुरा राजा टोडरमल जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

मोतीपुरा। अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन, मोतीपुरा द्वारा महान प्रशासक एवं समाज सुधारक राजा टोडरमल जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजा टोडरमल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, युवा साथियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजा टोडरमल जी के जीवन, उनके आदर्शों एवं प्रशासनिक दक्षता पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। साथ ही समाज में शिक्षा, एकता एवं संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर सभी समाजजनों ने एकजुट होकर समाज के उत्थान एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}