भानपुरामंदसौर जिला

सेक्टर 03 दुधाखेड़ी में प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर सखियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न

सेक्टर 03 दुधाखेड़ी में प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर सखियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सम्पन्न

भानपुरा – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् मंदसौर के जिला समन्वयक के मार्गदर्शन में विकासखंड भानपुरा के सेक्टर दुधाखेड़ी में नवांकुर संस्था मानस सामाजिक सेवा समिति कंवला के अध्यक्ष नितेश चौहान व सहयोगी संस्था ग्राम उत्थान जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद मीणा द्वारा ग्राम पंचायत भवन दुधाखेड़ी में प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर सखियों का एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन के साथ किया गया। ब्लाक समन्वयक मुकेश सोलंकी द्वारा प्रस्फुटन समितियों का दस्तावेजीकरण, समिति का बोर्ड, बैनर, गतिविधि आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षक शिवाजी बंबोरिया द्वारा ग्राम विकास की अवधारणा पर आत्मनिर्भर ग्राम एवं प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई।

परामर्शदाता लोकेश कुमार जांगडे द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की भूमिका एवं पारदर्शिता के बारे में जानकारी दी गई। नवांकुर समन्वयक नितेश चौहान द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण विषय पर जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन संकल्प ग्राम विकास के सामुहिक वाचन के साथ किया गया। तत्पश्चात सहभोज कराया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच मदन मेघवाल, सचिव संदीप शर्मा, प्रस्फुटन समितियों से अध्यक्ष/सचिव गोविन्दराम पाटीदार, गुमान सिंह राठौड़, बालुसिंह चौहान रामदयाल मीणा, दिनेश मीणा, कारूलाल पाटीदार, नवांकुर सखियां उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन रामप्रसाद मीणा एवं आभार कमलेश योगी द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}