राजा टोडरमल जी कि जयंती पर ढोल ढमाके बेंड बाजें के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

समाजजनों ने जबरिया हनुमान जी के दर्शन कर किया सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ
सीतामऊ। पोरवाल समाज के तत्वाधान में 18 मार्च को महापुरुष राजा टोडरमल जी महाराज कि जयंती समाज एकता दिवस पर राजा टोडरमल जी तस्वीर बग्गी रथ पर स्थापित किया उसके बाद मोड़ी माताजी मंदिर प्रांगण से जय घोष ढोल ढ़माके बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा प्रारंभ होकर गणपति चौक महावीर चौक आजाद चौक सदर बाजार राजवाड़ा चौक होते हुए भृगु ऋषि द्वार से परशुराम मार्ग महाराणा प्रताप चौराहे से बस स्टैंड पर पहुंचे जहां उपस्थित जनों ने जबरिया हनुमान जी के दर्शन कर सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ किया।तत्पश्चात शोभायात्रा राजा टोडरमल मार्ग से पोरवाल मांगलिक भवन पहुंचे जहां मुख्य अतिथि समाज संरक्षक श्री दिनेश सेठिया डॉ गोवर्धन लाल दानगढ़ मुकेश कारा व अध्यक्ष कैलाश घाटिया काका कि अध्यक्षता में राजा टोडरमल जी महाराज कि सामुहिक पूजा अर्चना कर महा आरती कि गई। तत्पश्चात समाज के संरक्षक श्री दिनेश सेठिया डॉ गोवर्धन लाल दानगढ़ डॉ राजमल सेठिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मांदलिया अधिवक्ता राजकुमार पोरवाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कारा ने किया एवं आभार अध्यक्ष कैलाश घाटिया ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ मांगीलाल उदिया, राधेश्याम घाटिया मांगीलाल डपकरा, गोवर्धन लाल घाटिया, शिवनारायण मांदलिया, बंशीलाल फरक्या अशोक मेहता सुरेश घाटिया, ओमप्रकाश उदिया, भगवती लाल कारा रमेश चंद्र गुप्ता, रमेश चंद्र घाटिया प्रदीप घाटिया ,राजेन्द्र घाटिया, किशोरी लाल घाटिया उपाध्यक्ष रामगोपाल घाटिया कोषाध्यक्ष बगदीराम उदिया प्रदीप घाटीया रमेश चंद्र उदिया अनिल मांदलिया, रमेश चंद्र गुप्ता घनश्याम कामरिया राजकुमार पोरवाल मनीष गुप्ता मुकेश गुप्ता मुकेश घाटिया सुखलाल डपकरा रोहित गुप्ता, सुमित घाटिया सुरेश गुप्ता कैलाश मेहता मनोहर मांदलिया प्रमोद घाटिया गोवर्धन नभेपुरिया कपिल गुप्ता संदीप गुप्ता दिपक कारा दिपक मेहता अशोक धनोतिया अभिषेक मांदलिया संजय घाटिया पवन वेद कैलाश पोरवाल, दिनेश घाटिया महिला मंडल पूर्व अध्यक्ष श्रीमति साधना मेहता, अध्यक्ष श्रीमती अनुसिया घाटिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी समाजजन उपस्थित रहें।
शोभायात्रा का हुआ जगह जगह स्वागत – इस अवसर पर ब्राह्मण समाज, आजाद चौक सेवा समिति, स्वर्णकार समाज, नगर परिषद, ब्लाक कांग्रेस, राजपूत समाज राजीव गांधी कांप्लेक्स, फरक्या परिवार,सेवा ग्रुप बस स्टैंड, सहित विभिन्न समाजजनों राजनीतिक धार्मिक तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सामाज जनों ने जगह जगह पर फुल बरसा कर शोभायात्रा का स्वागत अभिवादन किया। तथा राजा टोडरमल जी कि तस्वीर पर माल्यार्पण तो किसी ने फुल अर्पित करें पूजा अर्चना कर दर्शन आशीर्वाद लाभ लिया।



