कार्रवाईमंदसौरमंदसौर जिला

दोगुनी कीमत पर गैस सिलेंडर ब्लैक में देने पर पर द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील

 

आवश्यक दस्तावेज़ मांगने पर नहीं कर पाए प्रस्तुत

मंदसौर । जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी, मंदसौर को सील कर दिया है।जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खाद्य एवं राजस्व विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा कार्रवाई के दौरान एजेंसी के कर्मचारी घनश्याम को घरेलू गैस सिलेंडर दोगुनी कीमत पर ब्लैक करते हुए पकड़ा। जांच के दौरान एजेंसी संचालक से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वे दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। इस पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एजेंसी को आगामी आदेश तक सील कर दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी मंदसौर श्री शुभम पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित राणावत, तहसीलदार श्री अभिषेक चौरसिया, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री नारायणसिंह चन्द्रावत एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती आराधना खडिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जिले में गैस आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उपभोक्ता बिना बुकिंग या अधिक कीमत पर गैस सिलेंडर खरीदने से बचें। यदि किसी द्वारा LPG का अवैध भंडारण, कृत्रिम अभाव उत्पन्न करना या घरेलू गैस का व्यावसायिक दुरुपयोग किया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}