मंदसौरमंदसौर जिला

बनी में कालबेलिया समाज श्मशान घाट समाधि की भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए – श्री सिसोदिया

बनी में कालबेलिया समाज श्मशान घाट समाधि की भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए – श्री सिसोदिया

दलौदा। समीपस्थ ग्राम बनी में कालबेलिया समाज श्मशान घाट पर 40 वर्षों से समाधि दी जाती है, कई समाधिया उक्त भूमि पर विद्यमान है।यह शमशान घाट शासकीय रिकॉर्ड में ना तो आवंटित है और ना हीं रिकॉर्ड में दर्ज है।

इसको लेकर पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग को पत्र लिख कर अवगत कराया कि समाधि के लिए भूमि राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने को लेकर प्रकरण वर्तमान में प्रचलन में है।तहसील कार्यालय दलौदा के 12 जनवरी 2024 के पत्र क्र. 3766/ 34/ 2023, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) 902/ब/121/ 2023-2024, कलेक्टर कार्यालय दिनांक 2 जनवरी 2024, क्रमांक 3833 चल रहा है। ग्राम पंचायत बनी के प्रस्ताव दिनांक 26 जनवरी 2022, सर्वे नंबर 2455 रकबा 1.27 हेक्टेयर मे से एक (1) हेक्टर ज़मीन पर समाज को अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि समाज के लोगों की मृत्यु के बाद समाधि श्मशान घाट की भूमि को विधिवत रूप से कालबेलिया समाज श्मशान घाट समाधि के उपयोग हेतु आवंटित कर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने कि मांग की।

==============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}