
रिपोर्टर जितेन्द्र सिंह चद्रांवत जडवासा
जावरा से नाकोडा पैदल यात्रा सह आनंद सम्पन्न होने पर अभा श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ द्वारा बहुमान किया
जावरा। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ जावरा अध्यक्ष महेंद्र पोखरना ने बताया की जावरा से उज्जैन के बीच बनने वाले फोरलेन सड़क के तहत भूतेड़ा से महू-नीमच रोड जोयो होटल तक प्रस्तावित ओवरब्रिज के निरस्त होने पर जावरा निवासी प्रवीण मेहता ने सपत्नीक राजस्थान में स्थित जैन तीर्थ स्थल नाकोडा भेरूजी तक पैदल यात्रा करने का प्रण लिया था। चूंकि शासन स्तर से भूतेड़ा से जोयो तिराहा तक फोरलेन सड़क के साथ ही ओवरब्रिज कैंसल हो चुका है। जावरा से करीबन 550 किलोमीटर लंबी यात्रा निर्विघ्न सम्पन्न होने पर अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ जावरा इकाई की और से प्रवीण मेहता का सम्मान किया नाकोडा पार्श्वनाथ जी की कृपा से उनकी पैदल यात्रा अच्छे से पूरी हो गई। यूं तो चंद किलोमीटर पग-पग चलना ही भारी लगता है। लेकिन नाकोडा भेरुजी का स्मरण करते हुए चलते रहो तो सफर आसान हो जाता है। यात्रा का अनुभव साझा करते हुए प्रवीण मेहता ने कहा कि सफर के दौरान ठहरने, भोजन, नहाने की कोई परेशानी नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि जावरा के सोमवारिया निवासी प्रवीण मेहता ने अपनी धर्मपत्नी सीमा मेहता के संग फरवरी महीने की 23 तारीख को जावरा से पैदल सफर शुरू किया था। जो गुरुवार 12 मार्च को नाकोडाजी पहुँचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान दोनों पति-पत्नी लगभग 35 से 40 किलोमीटर प्रतिदिन पांव-पांव चलते रहे।कल रात्रि को अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ द्वारा मेहता दंपति का शाल माला श्रीफल और नाकोडा भैरव की तस्वीर से बहुमान सम्मान किया युवक महासंघ द्वारा अद्भुत अविस्मरणीय अकल्पनीय जानदार शानदार जावरा से नाकोडा तीर्थ तक की पैदल यात्रा सा आनन्द सम्पन्न होने पर हार्दिक शुभकामनाएं बधाई प्रेषित कर स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करी बहुमान के अवसर पर अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ मध्यप्रदेश इकाई अध्यक्ष अनिल दसेड़ा जावरा इकाई महेंद्र पोखरना राजेश लोढ़ा पंकज धाडीवाल धर्मेंद्र तातेड मनीष दसेड़ा शरद डूंगरवाल राहुल छाजेड संदीप दसेड़ा आशीष दासोत राजेश दसेड़ा पीयूष बोरदिया पवन ओस्तवाल अभय बोरदिया निलेश पोखरना आदि उपस्थित थे


