कृषि दर्शनमंदसौरमंदसौर जिला

किसानों कि मांग शार्ट सर्किट और आग से नष्ट फसलों को भी फसल बीमा में शामिल किया जाए

किसानों कि मांग शार्ट सर्किट और आग से नष्ट फसलों को भी फसल बीमा में शामिल किया जाए

सीतामऊ।मंदसौर जिले में किसानों के हित में मांग शार्ट सर्किट और आग से नष्ट फसलों को भी फसल बीमा में शामिल किया जाए हर वर्ष ऐसी कही घटनाएं होती है जिससे किसानों को लाखों का नुकसान होता है। सीतामऊ क्षेत्र के किसानों ने बताया कि किसान मेहनत और उम्मीद के साथ अपनी फसल उगाते हैं। लेकिन कई बार खेतों में गुजर रही बिजली लाइनों में शार्ट सर्किट होने या अन्य कारणों से आग लग जाती है, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पल भर में जलकर राख हो जाती है। ऐसी स्थिति में किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। किसान हर साल फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम जमा करते हैं, लेकिन जब आग या शार्ट सर्किट से फसल जल जाती है तो उन्हें बीमा का मुआवजा नहीं मिल पाता। यह किसानों के साथ अन्याय है। इसलिए जिले के जनप्रतिनिधियों, सांसद और विधायकों से निवेदन है कि वे इस गंभीर समस्या को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने मजबूती से रखें और मांग करें कि आग लगने और शार्ट सर्किट से नष्ट होने वाली फसलों को भी फसल बीमा योजना में शामिल किया जाए ? गौरतलब है कि पूर्व में बारिश और ओलावृष्टि से होने वाली फसल क्षति को भी फसल बीमा के दायरे में शामिल किया जा चुका है। उसी तरह अब आग और शार्ट सर्किट से होने वाले नुकसान को भी योजना में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके। यदि यह प्रावधान लागू होता है तो आगजनी से प्रभावित हजारों किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}