मंदसौरमंदसौर जिला

सक्रिय रहकर समाज में जागरूकता एवं परिवर्तन लाना है – समाजसेवी श्री शक्तावत

प्रियदर्शन सामाजिक संस्था द्वारा प्रस्फुटन, नवांकुर सखियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ

मंदसौर। म.प्र. जन अभियान परिषद की जिला मंदसौर विकासखंड मंदसौर के सेक्टर डिगाव माली की चयनित नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा समिति द्वारा प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर सखियों के लिए क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में भारत माता के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।  मुख्य अतिथि समाजसेवी, भामाशाह ठा. कृष्णपाल सिंह शक्तावत (मुंदेड़ी द्वारा कहा गया कि ने अपनेउद्बोधन में कहा कि समाज के समग्र विकास में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है तथा नवांकुर सखियों को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर समाज में सकारात्मक परिवर्तनलाने के लिए कार्य करना चाहिए। विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ एनजीओ प्रतिनिधि पं. महेश दुबे (डबको) व सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम मारू (डायरेक्टर रूरल पब्लिक सर्विसेस) उपस्थित रहें।  कार्यक्रम में मुख्य मुख्य आकर्षण विश्वेश्वरी भट्ट ने संक्षिप्त रामायण का पाठ गायन किया। इस के साथ देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री के समक्ष वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति करने वाली सुश्री ज्योति सोनी का भी सम्मान किया गया।
जिला समन्वयक श्रीमती तृप्ति वैरागी ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की मुख्यधारा को पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि नवांकुर संस्थाएँ एवं प्रस्फुटन समितियाँ इस उद्देश्य की पूर्ति में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सखियों को चाहिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा लोगों को इनका लाभ दिलाने में सेतु की भूमिका निभाएँ। ब्लॉक समन्वयक श्रीमती अर्चना भट्ठ द्वारा सेक्टर की पॉचो समितियों को आगे किस प्रकार क्षेत्र में समाज कार्य में गति आये इसके लिये अपनी एहम भुमिका निभानी पडैगी। प्रशिक्षक अनिल सुमन ने प्रशिक्षण के दौरान प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर सखियों कोसंगठन सुदृढ़ीकरण,नेतृत्व विकास एवं सामाजिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन संबंधीमहत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की अर्चना रामावत, दशरथ नायक, नवांकुर संस्था  प्रियदर्शन समाजिक सेवा संस्था के प्रतिनिधि दिनेश सौलंकी, रतनलाल चौहान, संदीप शर्मा, उषा सौलंकी, ओमकार माली, राजेन्द्र कुमार दुबे, मनीश गर्ग एवं प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं नवांकुर सखीयां उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये। आभार उमाशंकर पाटीदार ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}