श्री महाकाल मुक्तिधाम में बाउंड्री वॉल पर आकर्षक डिजाइनें, नागरिको ने की सराहना

श्री महाकाल मुक्तिधाम में बाउंड्री वॉल पर आकर्षक डिजाइनें, नागरिको ने की सराहना
सीतामऊ।कयामपुर रोड़ नगर का श्री महाकाल मुक्तिधाम में सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है उल्लेखनीय है कि मुक्तिधाम की बाउंड्री वॉल पर केवल रंगाई-पुताई ही नहीं बल्कि उसकी दीवार पर आकर्षक डिजाइन भी तैयार कि जा रही हैं जिन पर अब रंग भरने का कार्य प्रचलित में है है इस पहल से मुक्तिधाम का स्वरूप पहले से अधिक सुंदर और व्यवस्थित नजर आने लगा वही रंगीन डिजाइनों के माध्यम से परिसर को आकर्षक बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है जिससे यहां आने वाले लोगों को एक बेहतर और सकारात्मक वातावरण मिल सके इसी के साथ एक और प्रवेश द्वार के निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है यह कार्य मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष मुकेश चौरड़िया के नेतृत्व में किया जा रहा है इस आकर्षक डिजाइनर की स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों ने इस नवाचार की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय कदम भी बताया है अध्यक्ष श्री चोरड़िया नेतृत्व में समिति द्वारा मुक्तिधाम को और अधिक सुंदर बनाने को लेकर कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां कि विशेषता यह है कि मुक्तिधाम में हर साल बारिश के मौसम में पौधारोपण किया जाता है पर नगर एवं आसपास के युवाओं के जन्म दिन पर एक पौधा रोपण किया जाता है या लगाए गए पौधे का संरक्षण करने का संकल्प भी लेते हैं। जिसका रखरखाव मुक्तिधाम समिति के द्वारा उनकी बखूबी परवरिश आकर उन्हें वृक्ष के रूप में तब्दील करते हैं।जिससे वो एक दिन छायादार बड़ा वृक्ष बन जाता है जिससे वहां पर आने वाले लोगों को छाया मिल सके यही अध्यक्ष श्री चोरड़िया एवं उनकी समिति का यही प्रयास जारी है।



