मेलखेड़ा हाट बाजार में मधुमक्खियों की भनभनाहट

मेलखेड़ा हाट बाजार में मधुमक्खियों की भनभनाहट
शामगढ़- तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेलखेड़ा में आज सुबह उस समय अफरातफरी मच गई , जब साप्ताहिक हाट बाजार में अचानक मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया , घटना साठखेड़ा रोड पर लगने वाले हाट बाजार की है , जहाँ सुबह के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण और व्यापारी खरीदारी के लिए एकत्रित हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह लगभग 9 बजे की है , साठखेड़ा रोड पर हाट बाजार अपनी पूरी रफ़्तार में था , तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड बाजार नीम के पेड़ से नीचे उतरकर उपस्थित लोगो पर हमलावर हो गया , मधुमक्खियों के हमले से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
मधुमक्खियों के हमले की सूचना मिलते ही शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे , पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी ओर बाजार शुरू करवाया , प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि 1 या 2 लोगों को मधुमक्खियों ने काटा था , जिन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है , किसी भी प्रकार की गंभीर जनहानि या बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई है।



