मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 16 मार्च 2026 सोमवार

/////////////////////////////

हिंदू उत्सव समिति द्वारा वाहन रैली 18 मार्च को निकाली जायेगी

मंदसौर् l गुड़ीपड़वा नव वर्ष प्रतिपदा के एक दिन पूर्व हिंदू उत्सव समिति मंदसौर के तत्वाधान में वाहन रैली का आयोजन किया गया है l
सम्पूर्ण हिन्दू समाज के द्वारा प्रति वर्ष रैली का आयोजन किया जाता है।जिसमे बड़ी संख्या मे युवा और मात्र शक्ति भाग लेते है lइसी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक  रखी गई। बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वाहन रैली का आयोजन करने पर चर्चा की गई। बैठक मे बताया गया कि इस वर्ष वाहन रैली दिनांक 18/03/2026 शाम को4:00 विश्वपति शिवालय से प्रारंभ होकर मंदसौर शहर के विभिन्न मार्गों पर होते हुए समापन विश्वपति शिवालय पर होगा बैठक में विभिन्न संगठनों के अलग-अलग पदाधिकारी, समाजसेवी एवं समाज प्रमुख उपस्थित हुए। सभी के द्वारा अलग अलग बैठकें करके रैली को सफल बनाने के लिए मंदसौर शहर के समस्त समाज प्रमुखों, समस्त संगठन के लोगों को एवं मंदसौर शहर के समस्त धर्मप्रेमी जनता से रैली मे भाग लेकर रैली को सफल बनाने की अपील की है l यह जानकारी रैली के संचालन टोली के सदस्य आनंद तँवर ने दी l

==========

नेटबॉल चैंपियनशिप (बॉयज एंड गर्ल्स)प्रतियोगिता के अवसर पर मशाल यात्रा निकाली

शामगढ-मंदसौर जिला नेटबॉल संगठन के द्वारा दो दिवसीय जूनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप (बॉयज एंड गर्ल्स) 2025. 26 प्रतियोगिता शामगढ़ में आयोजित हो रही है..

इसी कड़ी में आज. दि. 15 मार्च 2026. रविवार शाम को 4:30 शामगढ़ नाका (अध्यक्ष निवास) से सम्मानित अतिथियो के साथ एक विशाल मशाल यात्रा प्रारंभ हुई.. मशाल यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मिडिल ग्राउंड तक पहुंची।

==============

मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में विवाद, एक यूवक घायल

सीतामऊ में मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में विवाद के चलते पांच सात लोगों ने मिलकर एक यूवक के साथ की जमकर मारपीट, इस घटना में घायल हुए व्यक्ति को मंदसौर रेफर किया गया, दो तीन दिनों से चल रहा था इनका आपसी विवाद ,घायल यूवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी

==========

गैस सिलेंडर की भारी किल्लत को देखते हुए, कल 11 बजे ब्लॉक कांग्रेस द्वारा सीतामऊ के लदूना चौराहे पर प्रदर्शन किया जाएगा

==========

ऊर्जा अवसंरचना सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम

गाँधीसागर जल विद्युत गृह का 418 करोड़ रुपये से नवीनीकरण, आधुनिकीकरण व क्षमता वृद्धि होगी

मंदसौर 15 मार्च 2026/ राज्य सरकार द्वारा घोषित किसान कल्याण वर्ष 2026 में कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में गाँधीसागर जल विद्युत गृह (GHPS) की इकाइयों के नवीनीकरण, आधुनिकीकरण एवं क्षमता वृद्धि (Renovation, Modernization & Uprating – RM&U) का कार्य 418 करोड़ रुपये की लागत से चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

गांधीसागर पावर जनरेशन से इंजीनियर श्री अरुण यादव ने बताया कि गाँधीसागर जल विद्युत गृह की 5×23 मेगावाट क्षमता वाली इकाइयाँ पिछले 65 वर्षों से अधिक समय से निरंतर संचालन में हैं। वर्तमान तकनीकी मानकों के अनुरूप विद्युत उत्पादन प्रणाली को अधिक सक्षम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से इन इकाइयों का व्यापक नवीनीकरण एवं उन्नयन किया जाएगा।

परियोजना के अंतर्गत सभी जनरेटिंग इकाइयों में आधुनिक टरबाइन एवं जनरेटर का पूर्ण प्रतिस्थापन किया जाएगा। साथ ही उन्नत सुरक्षा, निगरानी एवं पर्यवेक्षण नियंत्रण प्रणाली से युक्त आधुनिक कंट्रोल पैनलों की स्थापना की जाएगी। विद्युत उत्पादन की विश्वसनीयता और ग्रिड स्थिरता को मजबूत करने के लिए स्विचयार्ड उपकरणों का उन्नयन एवं प्रतिस्थापन भी किया जाएगा।

बेहतर संचालन नियंत्रण एवं दूरस्थ निगरानी के लिए आधुनिक ऑटोमेशन सुविधाएँ जोड़ी जाएंगी। इसके साथ ही परिचालन सुरक्षा तथा प्रभावी जल प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु आइसोलेशन गेट्स का उन्नयन किया जाएगा। बाढ़ से सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी को मजबूत करने के लिए उच्च क्षमता के डी-वॉटरिंग पंपों की स्थापना की जाएगी।

दीर्घकालिक विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परियोजना में समस्त पाइपलाइन, पावर एवं कंट्रोल केबल, सिग्नल वायरिंग तथा अन्य सहायक प्रणालियों का व्यापक प्रतिस्थापन भी किया जाएगा।

यह परियोजना चरणबद्ध (Phased Manner) तरीके से क्रियान्वित की जाएगी, जिसमें 2-2-1 इकाइयों को अलग-अलग चरणों में लिया जाएगा। प्रत्येक चरण में चयनित इकाइयों पर RM&U कार्य किया जाएगा, जबकि शेष इकाइयाँ वर्तमान व्यवस्था के माध्यम से विद्युत उत्पादन जारी रखेंगी, जिससे विद्युत आपूर्ति में न्यूनतम व्यवधान सुनिश्चित किया जा सके।

परियोजना पूर्ण होने के बाद विद्युत गृह की कार्य क्षमता, सुरक्षा, विश्वसनीयता और सेवा आयु में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे क्षेत्र की विद्युत अवसंरचना और अधिक सुदृढ़ होगी। दीर्घकालिक और सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

========

कलेक्टर श्रीमती गर्ग सोमवार कलेक्ट्रेट से को दिखाएंगी HPV वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी

बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए ‘कवच’ बनेगा HPV टीका

मंदसौर 15 मार्च 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले की बेटियों को भविष्य में होने वाले जानलेवा कैंसर से बचाने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 16 मार्च 2026, सोमवार को प्रातः 11 बजे सुशासन भवन (कलेक्ट्रेट परिसर) से एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी और जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिलेभर में अभियान की शुरुआत करेंगी।

यह अभियान विशेष रूप से 14 वर्ष की आयु की किशोरियों को ध्यान में रखते हुए संचालित किया जा रहा है, ताकि उन्हें भविष्य में होने वाले Cervical Cancer के जोखिम से सुरक्षित किया जा सके। एचपीवी टीकाकरण को बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच माना जा रहा है।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग का अमला तथा नर्सिंग छात्र-छात्राएं भी सहभागिता करेंगे। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को एचपीवी टीके के महत्व और इसके लाभों के बारे में जानकारी देगा।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें तथा अपनी पात्र बालिकाओं को एचपीवी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।

मीडिया प्रतिनिधियों से भी विनम्र अनुरोध है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस जनहितकारी संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।

=========

अब तक जिले में 2746 से अधिक बच्चियों को लग चुकी है एचपीवी वैक्सीन

जिले में 10 वैक्सीनेशन केंद्रों पर 508 बच्चियों ने उत्साह के साथ कराया एचपीवी टीकाकरण

मंदसौर 15 मार्च 2026/ जिले में किशोरियों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के प्रति बच्चियों एवं उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में निर्धारित 10 वैक्सीनेशन केंद्रों पर आयोजित टीकाकरण सत्रों में 508 बच्चियों ने उत्साहपूर्वक एचपीवी वैक्सीन लगवाई। जिले में अब तक कुल 2746 से अधिक बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी वैक्सीन बच्चियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय मुख के कैंसर) से बचाव के लिए अत्यंत प्रभावी मानी जाती है। इसी उद्देश्य से जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाकर अभिभावकों को अपनी बेटियों का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

टीकाकरण सत्रों के दौरान बच्चियों ने उत्साह के साथ वैक्सीन लगवाई तथा कई बच्चियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अन्य अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। उनका कहना है कि यह वैक्सीन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र आयु वर्ग की बच्चियों को नजदीकी वैक्सीनेशन केंद्र पर ले जाकर एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकें। फोटो संलग्न

==========

शासकीय / प्रायवेट कार्यालयों में आंतरिक परिवाद समिति का गठन नहीं किया तो 50 हजार रूपए का जुर्माना होगा

मंदसौर 15 मार्च 26 / जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी बी.एल. बिश्नोई द्वारा बताया गया कि महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013 द्वारा महिलाओं को कार्यस्थल पर सुगम वातावरण, सुरक्षा प्रदान करते हुए मजबूत शिकायत तंत्र प्रावधानित किया है। अधिनियम की धारा-4 के अंतर्गत प्रत्येक नियोजक आंतरिक समिति का गठन करेगा। प्रत्येक कार्यालय (शासकीय / प्रायवेट) जहां 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, ऐसे कार्यालय में एक आंतरिक समिति का गठन होना अनिवार्य है।

समिति के पीठासीन अधिकारी एवं सदस्यों की नियुक्ति अधिकतम तीन वर्ष के लिए होती है। तीन वर्ष पश्चात समिति का पुनर्गठन किया जाना होता है। जिले के प्रत्येक 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत शासकीय/ अशासकीय कार्यालय में समिति का गठन पीठासीन अधिकारी कार्यस्थल पर कार्यरत वरिष्ठ महिला कर्मचारी, वरिष्ठ महिला उपलब्ध न होने पर अन्य कार्यालय से किसी अन्य महिला को आमंत्रित किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने समस्त अशासकीय संस्थाओं में आंतरिक समिति का गठन करें अथवा पूर्व में गठित समितियों का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के पश्चात नवीन समिति का गठन कर She BOX प्रोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन अनिवार्य रूप से करे, अन्यथा इस स्थिति में कार्यालयीन समिति का सही गठन या गठन न होने पर अधिनियम की धारा-26(1) के अनुसार 50 हजार रुपए की राशि से जुमनि से दंडित करने की कार्रवाई की जाएगी।

============

सुपर 5 हजार योजना के लिए 10वीं–12वीं के विद्यार्थी 31 मार्च तक करें आवेदन

मंदसौर 15 मार्च 26 / सहायक श्रम आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीबद्ध निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों के लिए संचालित “सुपर 5 हजार” योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024–25 में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं परीक्षा में प्रथम 5 हजार तथा 12वीं कक्षा में संकायवार प्रथम 5 हजार विद्यार्थियों की प्रावीण्य सूची श्रम सेवा पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।

योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को मंडल द्वारा एकमुश्त 25 हजार रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। पात्र निर्माण श्रमिकों की संतानों द्वारा विद्यालय के माध्यम से निर्धारित आवेदन पत्र 31 मार्च 2026 तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों में निर्माण श्रमिक का पोर्टल जनरेटेड परिचय पत्र, निर्माण श्रमिक/पंजीयन धारक की बैंक पासबुक की छायाप्रति (जिसका बैंक खाता विवरण परिचय पत्र में अंकित हो), संस्था प्रमुख द्वारा जारी वर्तमान में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र एवं अंकसूची की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।

अधिक जानकारी हेतु संबंधित विद्यालय या श्रम कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

===================

भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती का रजिस्‍ट्रेशन 1 अप्रैल तक

मंदसौर 15 मार्च 26 / मध्‍यप्रदेश शासन ग्रह विभाग सचिव द्वारा बताया गया कि अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती का रजिस्‍ट्रेशन 1 अप्रैल 2026 तक होगा। अधिक से अधिक उम्‍मीदवार अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए अपना रजिस्‍ट्रेशन करवाएं।

===========

वाहन संचालक  दस्तावेज शीघ्र दुरुस्त करवायें

मंदसौर 15 मार्च 26 / अतिरिक्‍त क्षैत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा बताया गया कि समस्त स्कूल संचालक, ऑटो रिक्‍शा संचालक एवं मार्ग परमिट पर संचालित यात्री बस संचालक जिले में संचालित समस्त वाहनो के दस्तावेज जैसे परमिट, फिटनेस, बिमा, मोटरयान कर, एच.एस.आर.पी नम्बर प्लेट, पी.यु.सी. आदि को दुरुस्त करवाना सूनिश्चित करें। परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर म.प्र. मोटरयान अधिनियम की धाराओ के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

===========

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}