नगर पालिका आगामी बजट में बच्चों की रेलगाडी शामिल करें

नगर पालिका आगामी बजट में बच्चों की रेलगाडी शामिल करें
– विजयेन्द्र फाफरिया
युवा प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव मंदसौर
नगर में छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए साधनों की बेहद कमी है। मंदसौर नगर पालिका विकास के कार्य तो लगातार कर रही है लेकिन बच्चों की रेलगाडी का संचालन जब से बंद हुआ तब से पुन: इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। आज के आधुनिक मोबाईल युग में बच्चों को अपना बचपन जीने के लिए फिर से ऐसे साधनों की आवश्यकता है जिसके नगर पालिका पूर्ण कर सकती है।
पहले नगर के दशपुर कुंज में बच्चों की रेलागाडी चला करती थी जिसका आनंद सभी बच्चों द्वारा भरपूर लिया जाता था लेकिन कई वर्षो पूर्व इसका संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया जिसके बाद इसके पुन: इसके संचालन पर नगर पालिका द्वारा विचार नहीं किया गया। आज के समय में बच्चों के मनोरंजन के लिए कोई साधन मंदसौर में नहीं है। दशपुर कुंज के बगीचे में जब रेलगाडी चला करती थी तब बच्चों में उसकों लेकर अपार उत्साह रहता था माता पिता भी उत्साह के साथ अपने बच्चों को लेकर बगीचे जाते थे और रेलागाडी में बैठाते थे। समय के साथ उस रेलागडी को उपडेट होना था जॉय ट्रेन या अन्य प्रकार की बच्चों की रेलगाडी का संचालन मंदसौर में होना था लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका। बच्चों के लिए अच्छे मनोरंजन के साधन नहीं होने के कारण नगर के मुख्य बगीचों पहले की तरह लोगों की आवाजाही में भी बडी गिरावट आई है।
पूर्व में नगर पालिका के बजट में लगातार अप्पू घर के लिए बजट रखा जाता था लेकिन कभी इस पर विचार नहीं किया गया। वर्तमान में मंदसौर में कई स्थान है जैसे तैलिया तालाब, अटल सागर बांध, रेवास देवाड रोड वाला बगीचा, दशपुर कुंज ऐसे कई संभावित स्थान है जहां पर नगर पालिका द्वारा कम बजट में छोटा सा ही अप्पू घर प्लान किया जा सकता है। नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर के नेतृत्व में मंदसौर नगर पालिका लगातार विकास के कार्य कर रही है ऐसे में मैँ नपाध्यक्ष से मांग करता हॅू कि नगर के बच्चों को अपना बचपन लौटायें और यह पीढी मोबाईल से बाहर निकले और माता पिता भी उत्साह के साथ ऐसे स्थान पर अपने बच्चों को ले जायें। ऐसे संभावित स्थान पर नगर पालिका द्वारा मिक्की माउस या अन्य झूले भी प्लान कर सकती है यह मंदसौर नगर पालिका की मंदसौर को बडी सौगात होगी।
– विजयेन्द्र फाफरिया



