समता मूलक समाज संघर्ष समिति के नेतृत्व में काशीराम साहब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

मृत्यु भोज की परंपरा को बंद किया उन सभी साथियों को सम्मानित किया

सीतामऊ- समता मूलक समाज संघर्ष समिति के नेतृत्व में खेड़ा रोड़ रविवार को पटेल गार्डन में 15 मार्च 2026 को काशीराम साहब की बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जयंती मनाई गई ! इस आयोजन में समता मूलक समाज संघर्ष समिति अध्यक्ष ने कहा कि हम काशीराम बाबा साहब अंबेडकर का सपना साकार करेंगे समाज में व्याप्त कूप्रथाओं को खत्म करेंगे और समाज की सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक परिवर्तन का पूरा प्रयास करेंगे तभी समाज की आर्थिक स्थिति मजबूत होगीकार्यक्रम के मुख्यअतिथि मदनलाल वर्मा विशेष अतिथि सुरेश चोरड़िया अध्यक्ष एफ सी चौहान प्रकाश सूर्यवंशी पूर्व सरपंच मोरखेड़ा गुफरान लाला पठान उप सरपंच मुकेश सूर्यवंशी सरपंच प्रतिनिधि समरथ सूर्यवंशी महेश पाटीदार गंगाखेड बगदीराम बारोड़ मांगीलाल साताखेड़ी दिलखुश कथीरिया रामगोपाल बालेचा भारत ब्लॉक अध्यक्ष श्याम परमेश्वर दिलीप गोविंद दसोरिया बालमुकन अमृतराम सूर्यवंशी विनोद कछावा रतनपुरा समता मूलक समाज संघर्ष समिति मंदसौर सभी सदस्यों ने मिलकर काशीराम साहब की जयंती मनाई अंत में जिन्होंने तीन महीने के अंदर भागीरथ परिहार वर्दीचंद महिवाल विवेक सूर्यवंशी गोविंद मेहर ने अपने घर मृत्यु भोज की परंपरा को बंद किया उन सभी साथियों को सम्मानित किया गया तथा उपस्थिति सभी साथियों को कांशीराम साहब की तस्वीर भेंट की गई कार्यक्रम का संचालन भारत सूर्यवंशी ने किया एवं आभार मांगीलाल सूर्यवंशी साताखेड़ी ने माना।



