15 मार्च से सूर्य देव का राशि परिवर्तन किनकी चमकेगी किस्मत किसकों रखना होगा ध्यान, देखिए मासिक राशिफल

15 मार्च से सूर्य देव का राशि परिवर्तन किनकी चमकेगी किस्मत किसकों रखना होगा ध्यान, देखिए मासिक राशिफल
पंडित यशवंत जोशी
सूर्य देव 15 मार्च से मीन राशि में गोचर करेंगे इस दौरान किस राशि के जातकों कि चमकेगी किस्मत किसको रखना ध्यान देखिए मासिक राशिफल
मेष राशि – इस राशि वालों के लिए सूर्य देव द्वादश भाव में होने से इस अवधि में व्यय की अधिकता तथा अनावश्यक भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में गुप्त विरोधियों से सावधान रहना उचित रहेगा। विदेश या दूरस्थ स्थान से जुड़े कार्यों में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं। मानसिक रूप से चिंतन अधिक रहेगा, अतः धैर्य बनाए रखें। आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से थकान तथा नींद की कमी से बचना आवश्यक रहेगा।
वृषभ राशि –सूर्य का एकादश भाव में होने पर सामान्यतः लाभ का सूचक माना जाता है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है तथा पुराने प्रयासों का परिणाम मिलने लगेगा। मित्रों और सहयोगियों का साथ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि के संकेत हैं। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सामान्यतः अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार दिखाई दे सकता है।
मिथुन राशि- इस राशि वाले जातको के सूर्य का दशम भाव में गोचर से कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं और अधिकारियों का ध्यान आपकी ओर रहेगा। परिश्रम के अनुसार प्रतिष्ठा और पद में वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। समाज में सम्मान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है।
कर्क राशि– सूर्य देव आपके राशि नवम भाव में विराजमान हैं।इस अवधि में भाग्य का सहयोग मिलने की संभावना है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। गुरुजनों और वरिष्ठों का मार्गदर्शन लाभकारी सिद्ध होगा। लंबी यात्राओं के योग बन सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन में रुचि बढ़ने का समय है। पारिवारिक वातावरण सामान्यतः सकारात्मक रहने की संभावना है।
सिंह राशि- आपके लिए सूर्य का आठवां गोचर कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। कार्यों में विलंब या बाधाओं का अनुभव हो सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना उचित रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। पारिवारिक मामलों में धैर्य और संयम बनाए रखना हितकारी रहेगा। गूढ़ विषयों या शोध कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।
कन्या राशि -सुर्य का सप्तम भाव में रहेगा। इस अवधि में दाम्पत्य जीवन तथा साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी आवश्यक होगी। व्यवसाय में भागीदारी के निर्णय सोच-समझकर लेना उचित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से तालमेल बनाए रखना लाभकारी रहेगा। सामाजिक संपर्क बढ़ सकते हैं। पारिवारिक मामलों में संतुलित व्यवहार रखना आवश्यक रहेगा।
तुला राशि – सूर्य का यह गोचर तुला के जातको के लिए षष्ठ भाव में रहेगा, जो परिश्रम से सफलता दिलाने वाला माना जाता है। शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होने की संभावना है। नौकरी या प्रतियोगिता से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का उचित परिणाम मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। दैनिक कार्यों में व्यस्तता अधिक रह सकती है।
वृश्चिक राशि -इस राशि से सूर्य का मीन राशि में गोचर पंचम भाव में रहेगा। इस समय बुद्धि और निर्णय क्षमता में वृद्धि होने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों और नई योजनाओं में सफलता के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है।
धनु राशि– धनु राशि के लिए सूर्य का यह गोचर चतुर्थ भाव में रहेगा। इस अवधि में पारिवारिक और घरेलू मामलों पर अधिक ध्यान देना पड़ सकता है। भूमि, भवन या वाहन से जुड़े विषयों पर विचार संभव है। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। माता या परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिल सकता है। मानसिक शांति बनाए रखना आवश्यक रहेगा।
मकर राशि – इस राशि के जातको का सूर्य का मीन राशि में गोचर तृतीय भाव में रहेगा। इस समय साहस और पराक्रम में वृद्धि होने की संभावना है। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अपेक्षाकृत अनुकूल रह सकता है। छोटी यात्राएँ लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं।
कुंभ राशि – सूर्य का यह गोचर द्वितीय भाव में रहेगा। इस अवधि में आर्थिक मामलों में सावधानी और संतुलन आवश्यक रहेगा। वाणी में संयम रखना हितकारी रहेगा। परिवार से जुड़े मामलों में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। धन संचय के प्रयासों में धीरे-धीरे सफलता मिलने की संभावना है। खान-पान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक रहेगा।
मीन राशि -सूर्य का यह गोचर लग्न में रहेगा, जिससे व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी और नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। समाज में प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण सामान्यतः अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखना उचित रहेगा।


