समाचार मध्यप्रदेश नीमच 12 मार्च 2026 गुरुवार

///////////////////////////////////////////////
नीमच जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए
किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण महाअभियान आयोजित
जिले में 280 लक्षित बालिकाओं को लगाया एच.पी.वी. टीका
नीमच 11 मार्च 2026,जिलें में संचालित एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा में निर्देशन में बुधवार को जिले में महाअभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, महिला एंव बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं एन.आर.एल.एम. के मैदानी अमले का दल गठन कर, संयुक्त मोबिलाईजेशन की कार्ययोजना बनाई गई। इस योजना के परिणाम स्वरूप जिले में अब तक का एक दिवसीय सर्वाधित टीकाकरण हुआ।
उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि महाअभियान आयोजन के लिये जिले में विशेष तैयारी की गई तथा मॉनिटरिंग कार्ययोजना तैयार की गई। अभियान दिवस बुधवार को जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने सिविल हास्पिटल जावद, प्रा.स्वा.केन्द्र डीकेन, प्रा.स्वा.केन्द्र सरवानिया महाराज में संचालित टीकाकरण बुथ का औचक निरीक्षण किया तथा प्रदाय की जा रही सेवाएं की जानकारी ली। इस अवसर पर श्री वैष्णव द्वारा मोबिलाईजेशन टीम से चर्चा करते हुए व्यवहारिक कठिनाईयों के बारें में जाना तथा दल को आगामी दिवस में अच्छा कार्य करने के लिये निर्देश प्रदाय किये।
महाअभियान में अनुविभागीय अधिकारी नीमच श्री संजीव साहू, अनुविभागीय अधिकारी जावद सुश्री प्रिती संघवी नाहर, के साथ ही जिला एवं ब्लाक स्तर के अधिकारियों द्वारा भी टीकाकरण बूथ का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा द्वारा प्रदाय निर्देशानुसार महाअभियान निरंतर जारी रहेगा एवं फील्ड का दल संयुक्त रूप से प्रतिदिन मोबिलाईजेशन कार्य करेगा। जिससे अधिक से अधिक किशोरी बालिकाओं को टीकाकृत कर बालिकाओं के भविष्य के सर्वाईकल कैंसर के खिलाफ सुरक्षा प्रदाय की जा सके।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.प्रसाद ने बताया, कि आगामी दिवस में भी अभियान के दिवस आयोजित सत्र स्थल पर निरंतर टीकाकरण की सेवाए प्रदाय की जावेगी। जहा पर 14 वर्ष की किशोरियों को टीके लगाए जावेगे। डा.प्रसाद ने बताया, कि उक्त टीका पूर्णतः सुरक्षित होकर जिले में अब तक 700 से अधिक टीके लग चुके है। अभी तक इसका कोई भी प्रतिकूल प्रभाव देखने को नहीं मिला है। सभी किशोरियां भय मुक्त होकर अफवाहो पर ध्यान नहीं देते हुए अपने भविष्य को कैंसर जैसी भयावह बिमारी के खिलाफ सुरक्षित करें।
==============
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को
नीमच 11 मार्च 2026, मध्यप्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा सभी तहसील एवं जिला न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई। जिसमें आपसी समझोते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। इमी तारतम्य में भारत संचार निगम लिमिटेड, मंदसौर में भी अपनी राजस्व की लंबित राशि से संबंधित लगभग 303 प्रकरणों को नीमच, जावद एवं मनासा न्यायालयों में प्रस्तुत किया हैं।
नेशनल लोक अदालत 14 मार्च 2026 में प्रस्तुत किये जाने वाले प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के लिए नीमच, जावद एवं मनासा के न्यायालयों में संबंधित खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा।
भारत संचार निगम लिमिटेड ने नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष छूट का प्रावधान रखा हैं। उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार प्रकरण के निराकरण के लिए बी.एस.एन.एल. के कार्यालय में भी 14 मार्च 2026 के पूर्व भी सम्पर्क कर छूट का फायदा उठा सकते हैं।
दूरभाष, मोबाईल, एफ.टी.टी.एन.के लंबित राशि के प्रकरणों से संबंधित उपभोक्ता से बी.एस.एन.एल.आपसी समझौते से 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक छूट का लाभ लेकर निपटाने की अपील करता हैं।
===============
जिला न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन हुए रवाना
नीमच 11 मार्च 2026, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय नीमच तथा तहसील न्यायालय मनासा, जावद एवं रामपुरा में किया जाना हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बुधवार 11 मार्च 2026 को नवीन जिला न्यायालय परिसर, नीमच से माननीय विशेष न्यायाधीश श्री आलोक कुमार सक्सेना द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहनों को रवाना किया गया।
उक्त प्रचार वाहनों के माध्यम से लाउड स्पीकर द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों एवं आमजन को होने वाले लाभों के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही प्रचार-प्रसार वाहनों पर पैरालीगल वॉलिंटियर्स द्वारा लोक अदालत से संबंधित पैम्फलेट का वितरण भी किया जाएगा। यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरण रखने हेतु प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर जिला न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री राकेश कुमार शर्मा, जिला न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार बाजोलिया, श्रीमती रश्मि मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रवि कुमार बोरासी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शोभना मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विशाल खाड़े, श्री अंकित जैन, श्री अभय प्रतापसिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रवीण कुमार तथा विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
=======



