मध्यप्रदेशसीतामऊ

अहिंसा और करुणा का संदेश देते हुए मनाया गया भगवान आदिनाथ का जन्म-दीक्षा कल्याणक महोत्सव

अहिंसा और करुणा का संदेश देते हुए मनाया गया भगवान आदिनाथ का जन्म-दीक्षा कल्याणक महोत्सव

सीतामऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव सीतामऊ नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों एवं जीव दया के कार्यों का आयोजन किया गया। प्रातःकाल जैन मंदिरों में भगवान आदिनाथ का अभिषेक एवं विशेष पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया। महोत्सव के अंतर्गत जीव दया को विशेष महत्व देते हुए सकल जैन श्रीसंघ के श्रावक श्राविकाओं ने गौशाला पहुंचकर गौ सेवा की तथा पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई तथा जीवों के प्रति करुणा और अहिंसा का संदेश दिया गया। समाजजनों ने भगवान आदिनाथ के आदर्शों को अपनाते हुए सभी जीवों के प्रति दया भाव रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। उपस्थित श्रावक श्राविकाओं ने भगवान आदिनाथ के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। समस्त जानकारी सकल जैन श्रीसंघ पूर्व सचिव नयन जैन द्वारा प्रदान की गई।प्रातः काल से ही नगर के विभिन्न जिनालयों में प्रथम तीर्थंकर तीन लोक के नाथ दादा आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव निमित्त विभिन्न आयोजन हुए जिसमें प्रमुख रूप से श्री सिद्धाचल धाम जहाज मंदिर तीर्थ पर नवकार मंत्र जाप एवं नवकारसी का आयोजन किया गया और समीपस्थ ग्राम दम्माखेड़ी में स्थिति गौशाला पहुंचकर गोमाता को हरे चारे का आहार करवाया गया इस अवसर पर पारसमल भंडारी, डॉ.अरविंद जैन,अभय ओस्तवाल, अजित तातेड़,महावीर भंडारी आदि उपस्थित रहे। नीमा मोहल्ला स्थित श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर के ट्रस्टी रघुवीर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर जी के मूल गंभारे में शोभायमान तीर्थंकर भगवंतों को लाभार्थी परिवार रमेश कुमार बापुलाल पोरवाल मन्दसौर (सीतामऊ वाले) एवं श्रीमती इंद्रा चंद्रप्रकाश जैन मंदसौर द्वारा डायमंड की विशेष आंगी अर्पित की गई। संध्या काल में श्री संभवनाथ जैन मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ एवं नगर के मध्य, आज़ाद चौक स्थित श्री केसरिया आदिनाथ जैन मंदिर में एक शाम दादा आदिनाथ के नाम स्थानीय कलाकारों द्वारा श्री संघ की उपस्थिति में भव्य भक्ति का आयोजन संपन्न हुआ।सकल जैन श्री संघ अध्यक्ष सौरभ ओस्तवाल (मोनू) के तत्वाधान में श्री हंडिया बाग गौशाला में लाभार्थियों के सहयोग से भव्य रुप से गौ माता की सेवा पूजा कर गौ माता को हरे चारे, गुड़ व तरबूज का आहार करवाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ श्रावक मोहनसिंह भंसाली, अशोक जैन (विवेकानंद), नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला, गोशाला अध्यक्ष संजय जाट (लाला), महाँकाल मुक्तिधाम समिति अध्यक्ष मुकेश चोरडिया, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष हेमन्त जैन, पार्षद वैभव जैन (राजा), जनपद सदस्य कांजी राठौर, सकल जैन श्रीसंघ उपाध्यक्ष गौरव जैन (बंटी), सहसचिव आयुष जैन, भूपेंद्र राजगुरु, विवेक जैन, सुरेंद्र ओस्तवाल, सचिन जैन, नीलेश पटवा, मुकेश ओस्तवाल, अक्षत जैन, पवन जैन आदि उपस्थित रहे। इस पावन अवसर पर विवेकानंद सरस्वती उमावि के संचालक अशोक जैन ने अपने स्वाद द्रव्य से गौशाला में सीढ़ियों पर रेलिंग लगाने की घोषणा की जिसकी उपस्थित श्रद्धालुओं ने खूब अनुमोदना कि गई

=======

 

[11/3, 9:00 pm] sanskardarshan077: पेज दो या तीन

गैस सकंट के बीच सरकार का फैसला,

देश में एसेंशियल कमोडिटी एक्ट लागू, पेट्रोलियम और गैस की सप्लाई पर रहेगा नियंत्रण

 

नई दिल्ली।पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति पर पड़े दबाव के बीच केंद्र सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस के उपयोग की प्राथमिकताओं को फिर से तय कर दिया है। सरकार ने बीते दिन निर्णय लिया है कि घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के उत्पादन, सीएनजी और पाइप्ड कुकिंग गैस (पीएनजी) की आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि घरों और परिवहन क्षेत्र में किसी प्रकार की कमी न हो।इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्रालय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू करते हुए नया आदेश जारी किया है। एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए निगरानी समिति बनाई गई है। देशभर के तमाम शहरों में कामर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से होटल-रेस्तरां के बंद होने का खतरा बढ़ गया है।नए आदेश के अनुसार, गैर-प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को मिलने वाली गैस का हिस्सा घटाकर उसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की ओर मोड़ा जा रहा है। सरकार का कहना है कि देश में गैस की कुल उपलब्धता पर्याप्त है, लेकिन मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए घरेलू जरूरतों को सुरक्षित रखना जरूरी है। सरकार की तरफ से यह दावा तब किया गया जब देश के कई हिस्सों से एलपीजी वितरक एजेंसियों की तरफ से गैस आपूर्ति बाधित होने की बात कही गई है।प्राथमिकता देश के लगभग 33 करोड़ घरेलू गैस कनेक्शनों तक नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण भारत की गैस आपूर्ति का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा बाधित हुआ है।सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया संकट के कारण रसोई गैस की आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया था।इसलिए गैस आवंटन को दोबारा तय करते हुए एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के लिए रिफाइनरियों को भी अतिरिक्त गैस फीडस्टाक का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका असर यह हुआ कि पिछले दो दिनों में एलपीजी उत्पादन में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।गैर-प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में एलपीजी की मांग की समीक्षा के लिए सरकारी क्षेत्र की तीनों तेल विपणन कंपनियों—इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के वरिष्ठ अधिकारियों की एक निगरानी समिति भी बनाई गई है।यह समिति विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से आने वाली गैस मांग का आकलन कर उसके आवंटन पर निर्णय लेगी।सरकार ने गैस आपूर्ति के इस नए प्रबंधन को लागू करने की जिम्मेदारी सरकारी कंपनी गेल लिमिटेड को दी है, जो विभिन्न क्षेत्रों में गैस वितरण को प्राथमिकता सूची के अनुसार नियंत्रित करेगी। स्थिति सामान्य होने पर गैस आपूर्ति से जुड़े मूल वाणिज्यिक अनुबंधों को फिर से लागू कर दिया जाएगा।भारत में प्राकृतिक गैस की खपत लगभग 19.1 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन है, जिसमें से करीब आधी जरूरत आयातित एलएनजी से पूरी होती है। पश्चिम एशिया संकट के कारण ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है। कई हिस्सों से एलपीजी आपूर्ति में बाधा की खबरें देश के कई हिस्सों से एलपीजी वितरक एजेंसियों ने आपूर्ति में बाधा आने की सूचना दी है। तेल विपणन कंपनियों के निर्देश पर कई स्थानों पर वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति पहले ही सीमित कर दी गई है।बेंगलुरू के भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर होटल, रेस्टोरेंट और पर्यटन क्षेत्र के लिए भी एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

[11/3, 9:04 pm] sanskardarshan077: फोटो

HPV टीकाकरण में सिविल अस्पताल शामगढ़ ने किया सराहनीय कार्य

 

बालिकाओं ने वैक्सीनेशन में बढ़- चढ़कर लिया भाग

 

शामगढ़।मंदसौर जिले में चल रहे HPV टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सिविल अस्पताल शामगढ़ में आज बड़े स्तर पर टीकाकरण किया गया। इस अभियान में बालिकाओं ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया और बड़ी संख्या में टीकाकरण करवाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पूरे दिन व्यवस्थित रूप से टीकाकरण किया गया, जिससे बालिकाओं और उनके अभिभावकों में जागरूकता भी देखने को मिली।HPV वैक्सीन बालिकाओं को भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से लगाई जा रही है।अभियान के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने बालिकाओं को वैक्सीन के महत्व के बारे में जानकारी भी दी और अभिभावकों को इसके लाभ समझाए। बड़ी संख्या में बालिकाओं को वैक्सीन लगाकर अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह के स्वास्थ्य अभियानों को लगातार चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य प्रदान किया जा सके। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की।

[11/3, 9:07 pm] sanskardarshan077: पेज एक फोटो

मंदसौर जिले में 66 हजार किसानों ने गेहूं उपार्जन में करवाया पंजीयन

 

मंदसौर। किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले में रबी विपणन वर्ष के लिए किसानों का पंजीयन कार्य किया गया। जिले में गेहूं उपार्जन के लिए किसानों ने उत्साहपूर्वक पंजीयन कराया है। बुधवार तक जिले में लगभग 66 हजार 32 किसानों ने गेहूं का पंजीयन कराया है, जो किसानों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

जिले की विभिन्न तहसीलों में भी किसानों ने बड़ी संख्या में पंजीयन कराया है। सीतामऊ तहसील में 12 हजार 953 किसानों, मल्हारगढ़ में 8 हजार 547, मंदसौर तहसील में 8 हजार 141, शामगढ़ में 8 हजार 91, तथा सुवासरा में 8 हजार 60 किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है। इसके अतिरिक्त भानपुरा में 6 हजार 374, गरोठ में 6 हजार 435, दलौदा में 5 हजार 863 तथा मंदसौर नगर क्षेत्र में 1 हजार 568 किसानों ने भी पंजीयन कराया है।

इसी प्रकार अन्य फसलों में भी किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। जिले में चना फसल के लिए 14 हजार 288 किसानों, मसूर के लिए 4 हजार 768 किसानों तथा सरसों के लिए 3 हजार 889 किसानों ने पंजीयन कराया है।प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए पंजीयन की प्रक्रिया को सरल बनाया गया था, जिससे बड़ी संख्या में किसान आसानी से अपना पंजीयन करा सके। किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत शासन का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना तथा उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम बनाना है।

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि उपार्जन संबंधी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करें तथा निर्धारित समय पर अपनी उपज उपार्जन केंद्रों पर विक्रय के लिए लाएं, ताकि उन्हें शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हो सके।

[11/3, 9:10 pm] sanskardarshan077: फोटो

मंदसौर की झील गुप्ता बनी सिविल जज, गुजरात में हासिल किया 11वां स्थान

 

मंदसौर। मंदसौर की झील गुप्ता ने सिविल जज परीक्षा में हासिल किया 11वां स्थान, जिले में खुशी की लहर*

मंदसौर। जिले के लिए गर्व की बात है कि मंदसौर निवासी सुश्री झील गुप्ता ने गुजरात प्रदेश में आयोजित सिविल जज परीक्षा में 11वां स्थान प्राप्त कर शहर और परिवार का नाम रोशन किया है। झील गुप्ता, जिला सहकारी बैंक मंदसौर शाखा के शाखा प्रबंधक राजेंद्र लक्ष्मीनारायण गुप्ता की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और शहरवासियों में खुशी का माहौल है। अपनी सफलता पर झील गुप्ता ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने लंबे समय तक निरंतर मेहनत और लगन के साथ तैयारी की। उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान कई चुनौतियां भी सामने आईं, लेकिन परिवार और शिक्षकों के सहयोग तथा आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने इन सभी कठिनाइयों को पार किया।झील गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवारजनों को दिया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और विषयों की गहराई से समझ विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया। छात्रों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जो युवा सिविल जज बनने का सपना देखते हैं, उन्हें निरंतर मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।भविष्य की योजनाओं को लेकर झील गुप्ता ने कहा कि जज के रूप में वे न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने तथा आम लोगों को शीघ्र और निष्पक्ष न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करना चाहती हैं।झील गुप्ता की इस उपलब्धि पर शहर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों, परिजनों और मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}