मंदसौरमध्यप्रदेश
भाटखेड़ा चौराहे पर सीबीएन कोटा की कार्रवाई, बाइक से 14 किलो 300 ग्राम अफीम जब्त

दो तस्कर गिरफ्तार, मूंगफली से भरे बैग के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अफीम
नीमच।
मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) कोटा राजस्था न की टीम ने 8 मार्च को भाटखेड़ा चौराहे के पास एक मोटरसाइकिल से 14.300 किलो अवैध अफीम जब्त की। विश्वसनीय खुफिया सूचना पर टीम ने महू-नीमच रोड पर निगरानी कर संदिग्ध बाइक को रोका। तलाशी के दौरान मूंगफली से भरे पारदर्शी बैग के नीचे छिपाकर रखे 10 पैकेटों में अफीम मिली। कार्रवाई के बाद अफीम और मोटरसाइकिल जब्त कर दो आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।


